2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं बहुत डरा हुआ था’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सामना करने को लेकर काइल जैमीसन का बड़ा खुलासा

Kyle Jamieson on Vaibhav Sooryavanshi: काइल जैमीसन ने भले ही जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाकर आक्रामक तरीके से जश्‍न मनाया, लेकिन उन्‍होंने यह भी स्‍वीकार किया मुझे नहीं लगता कि अपनी पूरी जिंदगी में मुझे कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डर ​​लगा हो।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 02, 2026

Kyle Jamieson on Vaibhav Sooryavanshi

काइल जैमीसन और वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Kyle Jamieson on Vaibhav Sooryavanshi: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन भले ही वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर बेहद आक्रामक जश्‍न मनाते हुए नजर आए। लेकिन, उन्‍होंने यह भी खुलासा किया कि वह 15 साल के इस युवा का सामना करते समय उन्हें एक अजीब सा डर महसूस हुआ। जैमीसन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट से शानदार जीत के बाद यह स्‍वीकार किया है। इसका वीडियो बीसीसीआई टीवी पर शेयर किया गया, जिसे आईपीएल के ऑफिशियल एक्‍स अकाउंट से पोस्‍ट किया गया है।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर जैमीसन का खुलासा

जीत के बाद जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी की ओर से पेश की गई चुनौती पर बात की। जैमीसन ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के बावजूद वैभव के शांत और संयमित अंदाज ने उन्हें एक बेहद मुश्किल प्रतिद्वंद्वी बना दिया था। उन्‍होंने बताया कि मुझे नहीं लगता कि अपनी पूरी जिंदगी में मुझे कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डर ​​लगा हो। मैच में उतरने से पहले हमने अपनी पूरी रणनीति तैयार कर ली थी और यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि हमारी रणनीति सफल रही।

'स्टार्की ने हाई फुल टॉस पर तो मैंने यॉर्कर पर विकेट लिया'

जैमीसन ने नई गेंद के साथ शुरुआती विकेट लेने के महत्व पर भी जोर देते हुए बताया कि ज्‍यादातर टीमों के लिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके शुरुआती दो बल्लेबाज कितनी तेज शुरुआत करते हैं। स्टार्की ने एक विकेट हाई फुल टॉस गेंद पर लिया और मैंने एक विकेट यॉर्कर गेंद पर हासिल किया। शुरुआती विकेट लेना और पावरप्ले के दौरान रनों की रफ्तार को रोकना हमारे लिए बहुत अच्छा रहा।

मिचेल स्‍टार्क की तारीफ की

उन्होंने अपने साथी लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क के साथ नई गेंद शेयर करने की भी खूब तारीफ की और इसे एक कीमती अनुभव बताया। जैमीसन ने कहा कि स्‍टार्क वर्ल्ड-क्लास हैं। टीम में उनके जैसा कोई होना बहुत फायदेमंद है। यह हमारे लिए सही समय पर हुआ और उनके साथ नई गेंद शेयर करना सचमुच एक अनोखा अनुभव है।

काफी महंगे साबित हुए जैमीसन

जैमीसन भले ही सूर्यवंशी को आउट करने में कामयाब रहे, लेकिन उनका प्रदर्शन महंगा साबित हुआ। उन्होंने चार ओवरों में 48 रन दिए। मैच के बाद तीखे सेंड ऑफ के लिए जैमीसन को फटकार के साथ एक डिमेरिट अंक भी मिला। इसके उलट स्टार्क ने वापसी पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और 40 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026