Live

Team India Squad Announcement: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड करेगा। BCCI ने 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। यहां पढ़ें ताजा अपडेट…
2026-05-02 07:01:04 pm
वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 में डेब्यू करने वाली नंदिनी शर्मा ने डेब्यू किया था और 9 मैच खेलकर 17 विकेट चटकाए थे। नंदिनी शर्मा के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें
यहां क्लिक करें2026-05-02 05:16:14 pm
हरमनप्रीत (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुणधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।
2026-05-02 04:49:07 pm
शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और टीम की घोषणा भी की जाएगी, जहां कप्तान हरमनप्रीत कौर, सिलेक्शन कमिटी की चेयरपर्सन अमिता शर्मा और BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया मीडिया को संबोधित करेंगे।
2026-05-02 04:43:29 pm
सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग अपने अंतिम पड़ाव पर है और बस कुछ ही देर में टीम की घोषणा होने वाली है।
2026-05-02 04:39:34 pm
टी20 वर्ल्डकप में शेफाली वर्मा के साथ स्मृति मंधाना ओपनिंग करेंगी या जेमिमा रॉड्रिग्स? इस बार बदलाव होने की उम्मीद नजर आ रही है।
2026-05-02 03:48:38 pm
इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में मेजबान टीम के अलावा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भी बड़ी दावेदारों में शामिल है।
2026-05-02 03:46:58 pm
भारतीय टीम का अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन 2020 के संस्करण में देखने को मिला था, जहां भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि खिताबी मुकाबले में हरमनप्रीत एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हरा दिया था।
2026-05-02 03:43:37 pm
2026-05-02 03:39:08 pm
वनडे वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रेरणा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाई थीं। ऐसे में देखना ये होगा कि उन्हें इस बार मौका मिलता है या नहीं।
2026-05-02 03:05:26 pm
भारतीय टीम को वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए ग्रुप A में पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है।