नई दिल्ली। भारत की श्री लंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान शिखर धवन को हर तरफ से तारीफ मिल रही हैं। तारीफ के इसी दौर में सरहद पार से भी धवन को तारीफ हासिल हुई हैं। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने कहा हैं कि भारतीय कप्तान शिखर धवन में पूर्व कप्तान और 'कैप्टीन कूल' महेंद्र सिंह धोनी की झलक नजर आती हैं। बता दें कि भारत श्री लंका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में भी 38 रन से जीत दर्ज की है।