
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- IANS)
RCB Team Reached Maldives For Vacation: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक नौ मुकाबले खेलकर दूसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मालदीव पहुंच गई है। रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं और तीन हारे हैं। टीम प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है और बचे हुए पांच में से सिर्फ दो मैच जीतकर अंतिम चार का टिकट कंफर्म कर सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अगला मुकाबला 7 मई को खेलना है, जहां उनके सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम होगी। इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है। इनमें से किसी भी दो टीमों को हराकर आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है। उससे पहले टीम मालदीव पहुंच गई है, जहां वह एक सप्ताह तक साथ में छुट्टियां बिताएगी। आपको बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन ने अपना आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
हालांकि, इस सीजन में सिर्फ आरसीबी ही ऐसी टीम नहीं है जो टूर्नामेंट के बीच में छुट्टियां मनाने गई है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने भी मालदीव की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। पिछले साल केविन पीटरसन, जो दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे, वह भी मालदीव गए थे और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।
आपको बता दें कि RCB के साथ पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। SRH, RR और PBKS ने 6-6 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो गुजरात टाइटंस ने 9 में से 5 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 10 में से 6 मैच जीते हैं तो पंजाब किंग्स ने 8 में 6 और सनराइजर्स ने 9 में से 6 मैच जीते हैं।
विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफ़ी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान और सात्विक देसवाल।
Updated on:
02 May 2026 09:35 pm
Published on:
02 May 2026 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
