नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच खेली जा रही 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को होना था, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या (krunal pandya) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने बाद यह मुकाबला स्थगित कर दिया गया है। अगर सबकुछ सही रहा तो यह मुकाबला बुधवार को हो सकता है। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 38 रनों से मात दी थी। अगर भारत दूसरा मुकाबला जीतता है तो 3 टी20 मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लेगा। आइए जानते हैं दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं क्या-क्या बदलाव।