29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू सीरीज में किया ताबड़तोड़ प्रदर्शन, चुने गए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए इन पांच खिलाड़ियों ने पहली ही सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 Jul 2021, 10:08 PM IST

suryakumar_yadav.jpg

नई दिल्ली। हर किसी क्रिकेटर के लिए डेब्यू सीरीज खास होती है, लेकिन हर कोई शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाता। यह सपना भी किसी—किसी का ही पूरा होता है। लेकिन भारत में पांच ऐसे खिलाड़ी हो चुके हैं जिन्होंने डेब्यू सीरीज में धमाल मचा दिया और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs SL: भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज में हुआ बदलाव, जानिए अब कब और किस समय खेले जाएंगे मैच

सूर्यकुमार यादव
श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने पहली ही सीरीज में अपनी छाप छोड़ी है। पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने 31 रन, दूसरे मैच में 50 रन और तीसरे मैच में 40 रन बनाए। इस प्रदर्शन के चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

केएल राहुल
जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ष 2016 में डेब्यू करने वाले केएल राहुल ने डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद उसी सीरीज के अन्य एक मैच अर्धशतकीय पारी भी खेली। अपने धुंआधार प्रदर्शन के चलते ही राहुल को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था। समय के साथ वह भारतीय टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हुए। वह सभी प्रारूप में खेलते हैं।

विजय भाद्वराज
अपने डेब्यू वनडे सीरीज में विजय भारद्वाज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। एक गेंदबाज के रूप में उनको काफी प्रतिष्ठित व्यक्ति माना जाता था। भारत, दक्षिण अफ्रीका, केन्या और जिम्बाब्वे के बीच हुए एलजी कप में उनको खेलने का मौका मिला था। टूर्नामेंट में 10 विकेट लेकर वह बेस्ट खिलाड़ी चुने गए थे।

रमन लाम्बा
भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1986 में लाम्बा ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया था। डेब्यू मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाला लाम्बा ने कॅरियर में एक शतक और छह अर्धशतक जमाए। डेब्यू वनडे सीरीज के छह मैचों में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' जीता।

यह खबर भी पढ़ें:—भारत vs श्रीलंका सीरीज में कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं ये खिलाड़ी और सदस्य, जानें पूरी लिस्ट

बृजेश पटेल
भारतीय टीम की इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली एकदिवसीय सीरीज थी और पटेल इंग्लैंड के खिलाफ 1947 में खेल रहे थे। यह दो मैचों की एकदिवसीय सीरीज थी जिसमें पटेल ने 82 और 12 रन बनाए। डेब्यू सीरीज में उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। उस समय टीम इंडिया के कप्तान अजित वाडेकर थे।