scriptधोनी के ग्लव्स विवाद से खफा हैं भारतीय, ICC को World Cup के बहिष्कार की दी चेतावनी | Indian Fans Warning to ICC Boycott to World Cup for Dhoni Gloves controversy | Patrika News
क्रिकेट

धोनी के ग्लव्स विवाद से खफा हैं भारतीय, ICC को World Cup के बहिष्कार की दी चेतावनी

हिंदुस्तान में लोगों ने एक सुर में ICC के खिलाफ आवाज उठाई है
सोशल मीडिया पर धोनी के समर्थन के लिए #DhoniKeeptheGloves ट्रेंड चलाया जा रहा है
ICC ने धोनी के ग्लव्स पर BCCI से की थी शिकायत

Jun 07, 2019 / 02:40 pm

Kapil Tiwari

Dhoni Fans Angry

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स को लेकर हो रहे विवाद के बीच हिंदुस्तान में लोगों के अंदर गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है और ये गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ देखा जा सकता है। इस विवाद के बात सिर्फ धोनी के ही फैंस नहीं बल्कि आम लोग भी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। हिंदुस्तान में लोगों ने एक सुर में ICC के खिलाफ आवाज उठाई है। इस विवाद को लेकर फैंस ने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की चेतावनी तक दे डाली है। सोशल मीडिया पर धोनी के समर्थन के लिए #DhoniKeeptheGloves ट्रेंड चलाया जा रहा है, जिसपर भारतीय यूजर्स का गुस्सा देखा जा सकता है।

धोनी के साथ खड़ा है बीसीसीआई

आपको बता दें कि एमएस धोनी के ग्लव्स को लेकर विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब ICC ने माही के ग्लव्स को लेकर BCCI से शिकायत कर दी और उन ग्लव्स को उतरवाने के लिए कहा। हालांकि ICC की इस शिकायत के बाद BCCI धोनी के साथ ही खड़ा है। BCCI ने ये साफ कर दिया है कि माही ग्लव्स पहनना जारी रखेंगे, इसके लिए आईसीसी से अनुमित लेने के लिए चिट्ठी लिख दी गई है।

https://twitter.com/hashtag/DhoniKeepTheGlove?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

खेल मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

वहीं दूसरी तरफ धोनी के समर्थन में बड़ी-बड़ी हस्तियां उतर आई हैं। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि इस विवाद में सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती है, लेकिन मैं बीसीसीआई से यही कहना चाहूंगा कि इस विवाद को आईसीसी के साथ मिलकर सुलझाना चाहिए। इस पूरे विवाद को लेकर BCCI से रिपोर्ट मांगी है।

सुशील कुमार ने किया माही का समर्थन

इसके अलावा ओलंपिक रजत पदक विजेता व खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित पहलवान सुशील कुमार ने भी इस विवाद पर धोनी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि धोनी जो किया उसमें कुछ भी विवादास्पद नहीं है। मेरी शुभकामनाएं धोनी के साथ हैं, उन्होंने देश का मान बढ़ाया है, ये चिह्न देश का मान है, उन्होंने बधाई का काम किया है।

 

बॉलीवुड और राजनीति से भी धोनी के समर्थन में आवाज

खेल और राजनीतिक के अलावा बॉलीवुड जगत की हस्तियों ने भी धोनी के समर्थन में बयान दिए हैं। फुटबाल प्लेयर बाईचुंग भूटिया ने कहा है कि धोनी को सबसे पहले खेल का सम्मान करना चाहिए, बाकी हर चीज को खेल के बाद रखना चाहिए। रक्षा मामलों के विशेषज्ञ डीके मेहता ने कहा कि धोनी एक सर्विंग ऑफिसर हैं, उन्हें अपने बैज पर गर्व है। वह एक मोटीवेटेड सैन्य अधिकारी हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वहीं, परेश रावल ने कहा कि इस मामले में बीसीसीआई को धोनी का समर्थन करना चाहिए।

https://twitter.com/hashtag/ICC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/msdhoni?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Sports / Cricket News / धोनी के ग्लव्स विवाद से खफा हैं भारतीय, ICC को World Cup के बहिष्कार की दी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो