scriptIPL 2018: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे धोनी लगा चुकें हैं 20 छक्के, जानिए सिक्स लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2018: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे धोनी लगा चुकें हैं 20 छक्के, जानिए सिक्स लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी ने कल मैच में 5 छक्के जड़कर आईपीएल 2018 अपने 20 छक्के पुरे किए, धोनी छक्के लगाने के मामले में 5वें स्थान पर हैं।

May 01, 2018 / 04:15 pm

Akashdeep Singh

MSD

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला जमकर बोल रहा है। सोमवार को पुणे में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए मैच में धोनी ने 5 छक्के जड़े थे। महेंद्र सिंह धोनी के इस सत्र में कुल 20 छक्के हो चुकें हैं और वो इस मामले में वो पांचवें स्थान पर हैं। चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर तीनों बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स के ही हैं। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2018 में छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों को।

 

 

पांचवें स्थान पर हैं धोनी
धोनी ने अभी तक कुल 8 मैच खेलें हैं जिसमे उन्होंने 169.23 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। धोनी ने अभी तक कुल 20 छक्के और 17 चौके लगाए हैं। उनके नाम अभी तक 3 अर्धशतक हैं। धोनी का अभी तक बेस्ट स्कोर नाबाद 79 रनों का है। धोनी की टीम चेन्नई अभी पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर है।


चौथे नंबर पर अम्बाती रायडू हैं
छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर चेन्नई के ही बल्लेबाज अम्बाती रायडू हैं जिन्होंने खेले गए 8 मैचों में धोनी जितने ही 20 छक्के लगाए हैं। अम्बाती रायडू के नाम अभी ऑरेंज कैप भी है। उन्होंने 156.11 की स्ट्राइक रेट से कुल 370 रन बनाए हैं। जिसमे उन्होंने 33 चौके भी लगाए हैं।

 

 

तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं
आंद्रे रसेल की सिक्स हिटिंग एबिलिटी से कोई भी अनजान नहीं है। उन्होंने अभी तक 23 छक्के जड़े हैं। उन्होंने 8 मैचों में 202.94 की स्ट्राइक रेट से कुल 207 रन बनाए हैं। आंद्रे रसेल ने अपने छक्कों के मुकाबले बहुत ही कम केवल 8 चौके लगाए हैं। उनके नाम इस सत्र में मात्र एक अर्धशतक है।


दूसरे नंबर पर ऐबी डिविलियर्स
दूसरे नंबर पर 23 छक्कों के साथ रॉयल चैलेंजर्स के बल्लेबाज दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 280 रन बनाए हैं। उनका 56 का औसत रहा है और उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े हैं।

 

 

पहले नंबर पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं
क्रिस गेल के भी नाम आंद्रे रसेल और डिविलियर्स जितने ही 23 छक्के हैं। गेल ने खेले गए 4 मैचों में 126 की औसत से 252 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक भी जड़ा है साथ ही उनके 2 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने 14 चौके भी जड़े हैं।

Home / Sports / Cricket News / IPL 2018: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे धोनी लगा चुकें हैं 20 छक्के, जानिए सिक्स लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो