scriptIPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका, हैरी ब्रूक के बाद टीम का मुख्य गेंदबाज चोट के चलते बाहर हुआ | IPL 2024: Big Blow To Delhi Capitals, After harry Brook, Lungi Ngidi ruled Out | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका, हैरी ब्रूक के बाद टीम का मुख्य गेंदबाज चोट के चलते बाहर हुआ

आईपीएल ने अपने बयान में बताया कि दिल्ली कैपिटल्स ने लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को टीम से जोड़ा है। एनगिडी चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो गए। वह 50 लाख रुपये के बेस प्राइज़ पर टीम में शामिल किए गए हैं।

नई दिल्लीMar 15, 2024 / 12:00 pm

Siddharth Rai

dc.png

Lungi Ngidi ruled Out, Indian Premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत से ठीक पहले ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) को एक और बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। एनगिडी ने यह फैसला चोट के चलते लिया है।

एनगिडी को इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान टखने में चोट आई थी। जिसके बाद से वे लगातार संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एनगिडी की जगह दिल्ली ने रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को स्क्वाड में शामिल किया है। मेलबर्न का यह 21 वर्षीय ऑलराउंडर शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा लेग स्पिन भी करता है।

यह भी पढ़ें

IPL 2024 में नहीं दिखेंगे ये खिलाड़ी; इंग्लैंड के चार क्रिकेटरों ने फ्रेंचाइजी को दिया धोखा, कुछ हुए चोटिल

फ्रेजर-मैकगर्क को 50 लाख रुपये देकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के लिए लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को टीम से जोड़ा है। एनगिडी चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो गए। वह 50 लाख रुपये के बेस प्राइज़ पर टीम में शामिल किए गए हैं।’

मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह अपने टी20 क्रिकेट करियर में अब तक 37 मैचों में 20.15 की औसत और 133.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 645 रन बना चुके हैं। उन्होंने बिग बैश लीग (BBL) के पिछले सीजन में 8 पारियों में 158.64 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें

पंत की तरह इस श्रीलंकाई दिग्गज का हुआ भयानक एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे

इससे पहले दिल्ली को तब बड़ा झटका लगा था, जब स्टार इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। वह हाल ही में इंग्लैंड के भारत दौरे पर आने के बाद वापस घर लौट गए थे। उनकी दादी का निधन हो गया था और वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। कैपिटल्स ने अभी तक ब्रूक के रिप्लेसमेंट के नाम का एलान नहीं किया है।

Home / Sports / Cricket News / IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका, हैरी ब्रूक के बाद टीम का मुख्य गेंदबाज चोट के चलते बाहर हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो