
Lahiru Thirimanne Car Accident: श्रीलंका के पूर्व कप्तान लाहिरू थिरिमाने का भयानक सड़क एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद उन्हें अनुराधापुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद भारतीय फैंस को विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की याद आ गई है।
घटना अनुराधापुरा के पास हुई, जब थिरिमाने की कार एक लॉरी से टकरा गई। कर में उनके साथ उनका परिवार भी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार सुरक्षित है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, थिरिमाने की चोट की सटीक प्रकृति अभी तक समझ में नहीं आई है, लेकिन वह वर्तमान में अनुराधापुरा टीचिंग हॉस्पिटल में स्थिर स्थिति में हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कार में थिरिमाने के साथ कम से कम एक और यात्री था और उस व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दुर्घटना के वक़्त थिरिमाने तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। तभी कार विपरीत दिशा में जा रही एक लॉरी से टकरा गई। थिरिमाने वर्तमान में लीजेंड्स क्रिकेट में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे थे और फ्रेंचाइजी ने इस घटना के बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
यह भी पढ़ें : IPL 2024 से पहले बड़ा बवाल, यूजर ने पांड्या को बताया 'छपरी और कालू', शमी ने लाइक किया पोस्ट
2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद थिरिमाने ने 26 टी20, 127 वनडे और 44 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने तीन टी20 विश्व कप में भाग लिया, जिनमें से एक में 2014 में श्रीलंका की जीत हुई और दो वनडे विश्व कप में खेले। उन्होंने पांच वनडे मैचों में श्रीलंका की कप्तानी भी की। 13 साल के खेल के बाद, उन्होंने जुलाई 2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
Published on:
14 Mar 2024 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
