14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK Pitch Report: कोलंबो में अबतक नहीं बने 200 रन , बल्लेबाज या गेंदबाज किस मिलेगी मदद? पढ़ें प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अबतक इस पिच पर 200 का स्कोर नहीं बना है। यहां सबसे बड़ा टोटल पाकिस्तान ने 190 रन बनाया है। शायद यही वजह है कि इस मैदान में औसत पहली पारी का स्कोर 140-170 के बीच रहता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 14, 2026

India vs Pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच एक साल में खेले गए 11 मुक़ाबले। (Photo - BCCI/x)

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 Pitch report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएगा। अबतक कोलंबो में कोई भी हाई स्कोरिंग मुक़ाबला नहीं देखा गया है। ऐसे में आइए इस मैच से पहले जानते है पिच का हाल।

प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल -

कोलंबो की पिच शुरू में बल्लेबाजों को थोड़ी मदद देती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह धीमी हो जाती है। स्ट्रोक खेलना मुश्किल होता जाता है, और रन रेट कम रहता है। खासकर मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहता है। गेंद रुक कर बल्ले में आती है, इस वजह से लंबे शॉट लगाना आसान नहीं होता। मिस्ट्री स्पिनर्स और फिंगर स्पिनर्स यहां प्रभावी साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक और भारत के पास वरुण चक्रवर्ती जैसे अच्छे स्पिनर हैं।

इस पिच में अबतक नहीं बना 200 का स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अबतक इस पिच पर 200 का स्कोर नहीं बना है। यहां सबसे बड़ा टोटल पाकिस्तान ने 190 रन बनाया है। यह उन्होंने यूएसए के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ 182 रन बनाए थे। शायद यही वजह है कि इस मैदान में औसत पहली पारी का स्कोर 140-170 के बीच रहता है। बड़े स्कोर बनाना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि बाउंड्री बड़ी हैं और पिच ग्रिप देती है।

आंकड़ों के आईने में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 8 मुकाबलों में से 7 बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। पाकिस्तान को एकमात्र जीत टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली थी। तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 World Cup 2026