क्रिकेट

क्रिकेट इतिहास में MS Dhoni के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, आज तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा

इंडियन सुपर लीग के 13वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसके आसपास भी कोई नहीं फटकता नजर आता है।

Mar 31, 2024 / 09:59 pm

Vivek Kumar Singh

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ का कैच लपकते ही टी20 क्रिकेट इतिहास में 300 शिकार पूरे कर लिए।
पृथ्वी शॉ ने इस मुकाबले में 27 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। रवींद्र जडेजा की गेंद पर शॉ कट करने की कोशिश में धोनी को विकेट के पीछे कैच थमा बैथे और धोनी ने नया कीर्तिमान रच दिया। अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी इस सीजन सिर्फ एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। धोनी ने 300 शिकार में 213 कैच लपके हैं और 87 स्टंपिंग की है।
धोनी ने भले ही आज टी20 में 300 शिकार पूरे किए हों लेकिन वह लंबे समय से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले खिलाड़ी थे। धोनी के पीछे पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल हैं, जिन्होंने 264 शिकार किए हैं। भारत के दिनेश कार्तिक बी 274 शिकार कर चुके हैं। क्विंटन डिकॉक के नाम 270 और जोस बटलर के नाम 209 शिकार दर्ज हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / क्रिकेट इतिहास में MS Dhoni के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, आज तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.