क्रिकेट

IPL 2024: हार्दिक की कप्तानी में पहली बार खेलेंगे रोहित, सामने होगी गुजरात टाइटंस, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार की शाम को एक धमाकेदार मुकाबला होगा, जहां हार्दिक पंड्या पहली बार गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेंगे, जिसे उन्होंने 2022 में खिताब दिलाया था।

Mar 23, 2024 / 04:32 pm

Vivek Kumar Singh

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 5वें मुकाबले में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा लेकिन सबकी नजरें रोहित शर्मा पर होंगी। हिटमैन पहली बार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलेंगे तो वहीं गुजरात को छोड़कर आए हार्दिक पहली बार अपनी पूर्व टीम का सामना करेंगे, जिसे वह खिताब दिला चुके हैं।
GT vs MI का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

IPL 2024 में Gujarat Titans vs Mumbai Indians का मुकाबला 24 मार्च को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2024 में GT vs MI की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

IPL 2024 में Gujarat Titans vs Mumbai Indians का मुकाबला जियों सिनेमा ऐप पर फ्री में लाइव देखा जा सकता है। आईपीएल 2024 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
IPL 2024 में GT vs MI को टीवी पर लाइव कब और कैसे देखें?

Gujarat Titans vs Mumbai Indians के बीच खेले जाने वाले IPL 2024 के 5वें मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क्स पर देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स के अलग अलग चैनल्स पर आप अलग अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
IPL 2024 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम

डेविड मिलर, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन और रॉबिन मिंज।
IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड और क्वेना मफाका।

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2024: हार्दिक की कप्तानी में पहली बार खेलेंगे रोहित, सामने होगी गुजरात टाइटंस, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.