क्रिकेट

IPL 2024: राजस्थान के ये 10 खिलाड़ी खेलेंगे T20 World Cup 2024! दो को मिलेगी टीम की कमान

आईपीएल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे ऊपर स्थित राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का जलवा टी20 वर्ल्डकप में भी बरकरार रहने वाला है।

नई दिल्लीApr 26, 2024 / 03:59 pm

Vivek Kumar Singh

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन कर रही और सबसे ज्यादा मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है। टीम एक जीत हासिल करते ही प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लेगी। ये सब उन खिलाड़ियों की बदौलत है, जो इस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस लीग के बाद टी20 वर्ल्डकप का आयोजन होगा, जहां राजस्थान रॉयल्स के 10 खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं। यही नहीं टीम में दो खिलाड़ी तो ऐसे भी शामिल हैं, जो अपने टीम की कमान संभालेंगे।
जोस बटलर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कमान संभालेंगे तो रोवमन पॉवेल वेस्टइंडीज का नेतृत्व करते नजर आएंगे। इसके अलावा भारत के 4 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। इसमें कप्ताम संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और आवेश खान का नाम शामिल है। हालांकि कई दिग्गज रियान पराग को भी टी20 वर्ल्डकप की टीम में शामिल करना चाहते हैं लेकिन उनकी राह थोड़ी मुश्किल लग रही है।

टी20 वर्ल्डकप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले संभावित खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल (भारत)
संजू सैमसन (भारत)
आवेश खान (भारत)
युजवेंद्र चहल (भारत)
शिमरन हेटमायर (वेस्टइंडीज)
रॉवमन पॉवेल (वेस्टइंडीज)
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)
जोस बटलर (इंग्लैंड)
केशव महाराज (साउथ अफ्रीका)
नांद्रे बर्गर (साउथ अफ्रीका)
ये भी पढ़ें: कोहली और हार्दिक को किया बाहर, संजय मांजरेकर की T20 World Cup 2024 की टीम में मयंक और क्रुणाल की एंट्री

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2024: राजस्थान के ये 10 खिलाड़ी खेलेंगे T20 World Cup 2024! दो को मिलेगी टीम की कमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.