scriptविराट के रिसेप्शन में इस शख्स के पहुंचने पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट किए कि आपको भी शर्म आ जाएगी | Kumbles reception at Virats reception people made such comments | Patrika News
क्रिकेट

विराट के रिसेप्शन में इस शख्स के पहुंचने पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट किए कि आपको भी शर्म आ जाएगी

लोगों ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक…

नई दिल्लीDec 27, 2017 / 02:38 pm

Ravi Gupta

Virushka
विराट और अनुष्का के मुंबई के ‘द सेंट रेगिस’ होटल में हुए रिसेप्शन में कई सेलेब्रिटी पहुंची। लेकिन जब यह शख्स विराट के रिसेप्शन पर आया, तो हर कोई हैरान था। इस शख्स के रिसेप्शन में आने के बाद लोगों ने मजाक बनाया। सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स बने। आपको बता दें यह शख्स कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले हैं। जैसे ही अनिल कुंबले विराट के रिसेप्शन पर पहुंचे और उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके मजाक बनाना शुरू कर दिया। वह इसलिए क्योंकि किसी को अंदाजा नहीं था कि अनिल कुंबले रिसेप्शन में आएंगे। इसके पीछे की साफ वजह थी कि दोनों के बीच पिछले समय में हुआ मनमुटाव को होना था।
https://twitter.com/hashtag/VirushkaReception?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/virushkareception?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि विरुष्का के रिसेप्शन में कई सेलेब्रिटी आएं जिनमें बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेट स्टार्स भी थे। इन स्टार्स में एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर , रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल जैसे कई क्रिकेटर्स शामिल हुए वहीं बॉलीवुड की दुनिया से माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर , शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन , ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई थीं।
https://twitter.com/hashtag/VirushkaReception?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/VirushkaReception?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Sports / Cricket News / विराट के रिसेप्शन में इस शख्स के पहुंचने पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट किए कि आपको भी शर्म आ जाएगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो