एक समय चेन्नई की हार तय लग रही थी, लेकिन ब्रावो ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोर चेन्नई को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन जाने से पहले उन्होंने इसी ओवर में जसप्रीत बुमराह पर तीन छक्के जड़े। ब्रावो जब आउट हुए तब चेन्नई को एक ओवर में सात रनों की जरूरत थी। ऐसे में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैदान से बाहर गए जाधव ने वापसी की और आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर ***** और फिर पांचवीं गेंद पर चौका मार चेन्नई को जीत दिलाई।