गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम में फिलहाल सिर्फ अभ्यास की इजाजत है। स्टेडियम में दर्शकों के जाने की भी अनुमति नहीं है। इस बीच बोर्ड ने बयान जारी कर कहा है कि वह देश में हवाई यात्राओं और आवाजाही पर 31 मई तक लगी पाबंदियों के मद्देनजर फिलहाल अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण शिविर आयोजित नहीं करेगा। वह कुछ और दिन इंतजार कर देखने की रणनीति पर अमल करेगा।