नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण इस समय पूरी दुनिया में खेल प्रतियोगिताएं स्थगित हैं। ओलंपिक (Olympic) समेत कई प्रतियोगिताओं को एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब लगता है कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आईसीसी टी-20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) एक साल के लिए स्थगित हो सकता है। आईसीसी (ICC) इस पर विचार कर रहा है। 28 मई को होने वाली बैठक में वह यह निर्णय ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप का स्लॉट खाली हो जाएगा और इस समय पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन हो सकता है।