विराट कोहली का क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 70 शतक है, जबकि 50 से ज्यादा का औसत है। वहीं स्टीव स्मिथ का औसत टेस्ट में तो विराट से ज्यादा है, लेकिन वनडे और टी-20 में वह उनके पीछे हैं। स्मिथ ने 73 टेस्ट में 62.74 की बेहद शानदार औसत से 7227 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 42.46 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 29.60 का औसत है। वहीं अगर विराट की बात करें तो 86 टेस्ट में 53.62 की औसत से उन्होंने 9,240 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 59.33 का औसत है और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50.80 है।