3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेला जयवर्धने को है विराट कोहली पर भरोसा, बोले- जैसे दौर से वह गुजर रहा, वह दुर्भाग्यपूर्ण है

महेला जयवर्धने के मानना है कि विराट जबर्दस्त खिलाड़ी हैं और इस तरह के दौर से कैसे बाहर आना है वह अच्छी तरह से जानते हैं। श्रीलंका दिग्गज ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विराट इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। मेरा मानना है कि विराट के पास इससे बाहर निकलने के लिए कई मौके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 11 Aug 2022, 12:39 PM IST

vk_kohli_form.png

विराट कोहली के पास फॉर्म में वापस आने का बहुत अच्छा मौका है।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का मानना है कि भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज विराट कोहली के पास फॉर्म में वापस आने का बहुत अच्छा मौका है। कोहली ने सोमवार को साथी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ यूएई में 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारत की टी20 टीम में वापसी की। कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाया हैं।

वह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे पर आखिरी बार टीम में वापस आए और उन्हें वेस्टइंडीज के सफेद गेंद के दौरे और जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी वनडे मैचों से आराम दिया गया। कोहली को 2021 विश्व कप के बाद से टी20 मैचों से ज्यादातर आराम ही दिया गया है। उन्होंने सिर्फ चार मैच खेले हैं। दो वेस्टइंडीज के खिलाफ और दो इंग्लैंड के खिलाफ। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए 16 पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक और कुल 341 रन बनाकर आईपीएल 2022 में साधारण प्रदर्शन किया है।

जयवर्धने ने आईसीसी रिव्यू शो के नए एपिसोड में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विराट इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। मेरा मानना है कि विराट के पास इससे बाहर निकलने के लिए कई मौके हैं। उन्होंने अतीत में भी ऐसा किया है और मैंने मुझे यकीन है कि वह खराब फॉर्म से बाहर आ जाएंगे।"

कोहली के अलावा, राहुल की वापसी से भारतीय प्रशंसकों की दिलचस्पी बढ़ेगी, जो मई में आईपीएल 2022 में भाग लेने के बाद से इंटरनेशनल मैचों से बाहर हैं। चोट ने उन्हें जून में घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर कर दिया था। उसके बाद उन्होंने जर्मनी में चोट की सर्जरी करवाई, जिससे उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर होना पड़ा।

राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी20 श्रृंखला के दौरान वापसी करने के लिए तैयार थे, लेकिन वह कोरोना संक्रमित हो गए, जिससे वह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का दौरा नहीं कर पाए। जयवर्धने को इस बात की चिंता है कि राहुल की शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलने की कमी एशिया कप में उन्हें परेशान करेगी। जयवर्धने ने महसूस किया कि अगर राहुल एशिया कप के दौरान सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा नहीं करते हैं, तो भारत ऋषभ पंत के साथ ओपनिंग की ओर देखेगा, जिन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में दो बार ओपनिंग की थी।