scriptऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्‍यू हेडन ने भेजा राष्ट्रगान का अंग्रेजी वर्जन | matthew hayden on india independence day | Patrika News
क्रिकेट

ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्‍यू हेडन ने भेजा राष्ट्रगान का अंग्रेजी वर्जन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्‍यू हेडन ने भारत के 70 वें स्वतंत्रता दिवस पर  ट्वीट किया जिसे देख कर समझा जा सकता है कि उनके मन में भारत के लिए  सम्मान है

नई दिल्लीAug 17, 2017 / 06:58 pm

Kuldeep

hayden
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्‍यू हेडन ने भारत के 70 वें स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देख कर ही समझा जा सकता है कि उनके मन में भारत के लिए कितना सम्मान है। सिर्फ सम्मान ही नहीं वो भारतवासियों का दिल भी जीतना बहुत अच्छे से जानते हैं। ये उन्होंने अपने इस पोस्ट के बाद जाहिर कर दिया क्योंकि उनके पोस्ट ने सिर्फ भारत के लोगों का ही नहीं सभी का दिल जीत लिया है।
हेडन की अनोखी बधाई
उन्होंने सबसे पहले भारत को स्वंत्रता दिवस की बधाई दी इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि सभी के दिलों पर राज करने वाला भारत से ही है। जिसका नाम पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा द्रविड़, ओडिशा और बंगाल के दिल में बसता है। जिसका नाम हिमालय की वादियों में गूंजता है। गंगा-यमुना नदियों के पानी में उसका नाम बहता है। हिंद महासागर की लहरों में उसका नाम चमकता है। इस तरह से राष्ट्रगान की लाइन्स के सहारे उन्होंने ये बता दिया है कि उन्हें सिर्फ इनकी जानकारी ही नहीं है बल्कि इनका असली अर्थ भी वो समझते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि इसका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और ये सभी की रक्षा करे। सभी को खुशियां और शांति दे। सिर्फ अभी ही नहीं हमेशा ही भारत इस तरह रहे।
https://twitter.com/HaydosTweets/status/897327777094934528
लोग हुए काफी खुश
उन्होंने जिस तरह से भारत के राष्ट्रगान को सम्मानित करते हुए अपना ये ट्वीट पोस्ट किया है, इसके कारण सभी खुश हैं। भारत के लिए ये गर्व की बात है कि दूसरे देश के खिलाड़ी ने उनके देश के सबसे बड़े दिन पर इतना सम्मान दिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्‍यू हेडन ने अपने खेल से तो सभी का दिल जीता ही है पर अपने इस ट्वीट से सभी के दिलों में गहरी जगह बना ली है। ये उनकी स्पोट्र्स स्पिरिट को दिखता है कि खेल के मैदान में सिर्फ वो खेल खेलते हैं पर कभी उनके मन में किसी भी देश के लिए कोई गलत भावना नहीं होती है। हमेशा उनके मन में सम्मान रहता है।

Home / Sports / Cricket News / ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्‍यू हेडन ने भेजा राष्ट्रगान का अंग्रेजी वर्जन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो