scriptमहेंद्र सिंह धोनी आज खेलेंगे 300वां एकदिवसीय, लेकिन मैच से पूर्व इस ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर ने ट्वीट के जरिये लगाई आग | michael clark send special message to ms dhoni on his 300th odi | Patrika News
क्रिकेट

महेंद्र सिंह धोनी आज खेलेंगे 300वां एकदिवसीय, लेकिन मैच से पूर्व इस ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर ने ट्वीट के जरिये लगाई आग

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला है…

Aug 31, 2017 / 12:26 pm

राहुल

michael clark send special message to ms dhoni
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला है। आज का यह मैच इसलिए भी ख़ास हो जाता है क्योंकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपने एकदिवसीय करियर का 300 वां मैच खेलने जा रहे हैं। यूं तो धोनी आज क्रिकेट की दूनिया के नायाब सितारे है। लेकिन उनका कैरियर कई मायनों से अहम है। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे धोनी ने टीम इंडिया का कैंप पहनने के लिए काफी संघर्ष किया है। धोनी ने जब अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 23 दिसंबर 2004 को खेला, तब तक वे र्फस्ट क्लास क्रिकेट में 6 साल पूरा कर चुके थें।
आज धोनी अपना 300 वन-डे मैच खेलने जा रहे है। इससे पहले की 299 पारियों में धोनी के नाम पर कई रिकॉड दर्ज है। 299 मैचों की 257 पारियों में धोनी ने 9608 रन बनाया है। 299 वनडे मैचों में 72 बार नाट आउट रहे हैं। टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए धोनी ने 10 शतक और 65 अर्धशतक पूरा किया है। उनके नाम पर 278 कैच और 99 स्टंप है। एक स्टंप और पूरा करते ही धोनी क्रिकेट की दुनिया के पहले विकेटकीपर हो जाएंगे, जिनके नाम पर 100 स्टंप का रिकॉर्ड होगा। धोनी ने 299 पारियों में 736 चौकें और 209 छ्क्का भी लगाया है।
michael clark send special message to ms dhoni
धोनी को उनके 300वें एकदिवसीय मैच के लिए दुनिया के कई खिलाड़ी शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल कलार्क ने भी धोनी को ट्विटर के जरिए एक विशेष संदेश भेजा है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कलार्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा “श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने दोनों फॉर्म में जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है, धोनी ने आग लगा रखी है।”
https://twitter.com/msdhoni
सीरीज के पहले तीन मैचों में जोरदार प्रदर्शन कर सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम चौथे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ अपने विजय क्रम को कायम रखने उतरेगी। पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत 3-0 की अजेय बढ़त लिए हुए है।

Home / Sports / Cricket News / महेंद्र सिंह धोनी आज खेलेंगे 300वां एकदिवसीय, लेकिन मैच से पूर्व इस ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर ने ट्वीट के जरिये लगाई आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो