7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Michael Vaughan ने चुनी गंजे क्रिकेटरों की टीम, किसी भी टीम को दे सकती है टक्कर

Michael Vaughan ने अपनी एक अनोखी टेस्ट टीम चुनी है। इस टीम की खास बात यह है कि इसमें चुने गए सभी खिलाड़ी गंजे (Test Bald XI) हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 10 Jun 2020, 2:33 PM IST

Michael Vaughan Test Bald XI

Michael Vaughan Test Bald XI

नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण तमाम तरह की क्रिकेट गतिविधि पर लगाम लगा हुआ है। इस दौरान क्रिकेटर अपने घरों में वक्त बिता रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रशंसकों से जुड़े हैं। इस दौरान कई क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी प्लेयिंग इलेवन बनाई। अब इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने एक टीम चुनी है। इस टीम की खास बात यह है कि इसमें चुने गए सभी खिलाड़ी गंजे (Test Bald XI) हैं और सबसे बड़ी बात यह कि यह टीम इतनी मजबूत है कि दुनिया की किसी टीम को टक्कर देने में सक्षम है।

इंस्टाग्राम पर की अपनी टीम की घोषणा

माइकल वॉन ने गंजे खिलाड़ियों से सजी अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज के लिए इंग्लैंड के ग्राहम गूच और दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स को जगह दी है, जबकि तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हाशिम अमला को जगह दी है। वहीं नंबर चार पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेरेन लेहमन को टीम में लिया गया। बाल्ड इलेवन में नंबर पांच पर दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट को जगह दी गई है। ट्रॉट को आईसीसी और ईसीबी की ओर से 2011 में 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का खिताब मिला था। हालांकि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। वह डिप्रेशन में चले गए थे। इस कारण जल्दी ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

ऑस्ट्रेलियाई क्लोज को बनाया कप्तान

जोनाथन ट्रॉट के बाद वॉन ने इंग्लैंड के ही ब्रायन क्लोस को जगह दी है। क्लोज 1949 की इंग्लैंड टीम में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे। उन्होंने सात मैचों में इंग्लैंड के लिए कप्तानी की थी। वॉन ने भी अपनी टीम की कप्तानी का जिम्मा क्लोस को सौंपी है। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मैट प्रायर को अपनी टीम में जगह दी है।

गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा इन हाथों में

वॉन की इस एकादश में गेंदबाजी आक्रमण में तेज गेंदबाजी का जिम्मा ऑस्ट्रेलिया के डग बोलिंजर और पाकिस्तान के राणा नावेद को शामिल किया है। वहीं स्पिन विभाग में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नाथन लॉयन को चुना है। नंबर 11 के लिए वॉन ने अपनी टीम में दो खिलाड़ियों को जगह दी है। इनमें से एक न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज क्रिस मार्टिन और इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच को जगह दी है। लीच बाएं हाथ के ओर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं।

ऐसी है माइकल वॉन की बाल्ड प्लेयिंग इलेवन

ग्राहम गूच, हर्शेल गिब्स, हाशिम अमला, डेरेन लेहमन, जोनाथन ट्रॉट, ब्रायन क्लॉज (कप्तान), मैट प्रायर (विकेटकीपर), डग बॉलिंगर, राना नावेद उल हसन, नाथन लॉयन और जैक लीच या क्रिस मार्टिन।