29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: जीत के बाद मोहसिन खान ने दिया भावुक करने वाला बयान, कहा पिता ICU में थे….

मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने मैच जिताऊ स्पेल को अपने पिता को समर्पित किया है। मोहसिन के पिता मैच से एक दिन पहले तक अस्पताल में भर्ती थे। मोहसिन ने मैच के आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई को जीत के लिए जरूरी 11 रन नहीं बनाने दिए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 May 2023, 3:18 PM IST

mohsin.png

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 63वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और मुंबई इंडियन (MI) के बीच खेला गया। लखनऊ के अटल विहारी बाजपई एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने तेज गेंदबाज मोहसिन खान के बेहतरीन आखिरी ओवर की मदद से मुंबई इंडियंस को 5 रन से हरा दिया।

मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने मैच जिताऊ स्पेल को अपने पिता को समर्पित किया है। मोहसिन के पिता मैच से एक दिन पहले तक अस्पताल में भर्ती थे। मोहसिन ने मैच के आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई को जीत के लिए जरूरी 11 रन नहीं बनाने दिए। मैच के बाद उन्होंने कहा "दुख की बात है कि मेरे पिता आईसीयू में थे, उन्हें कल ही छुट्टी मिली, इसलिए ये मैच मैं उनके लिए खेल रहा था। वह शायद टीवी पर मैच देख रहे हों, वह पिछले दस दिनों से आईसीयू में थे। वह बहुत खुश होगें।"

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बात करते हुए मोहसिन ने मुश्किल बीते अपने पिछले 12 महीनों के बारे में भी बताया। वर्ष 2022 में अपने पहले आईपीएल सीजन में मोहसिन ने 5.97 की इकॉनमी के साथ नौ मैचों में 14 विकेट लिए थे, लेकिन उनके कंधे में गंभीर चोट लगी और वे पूरे एक साल तक कोई क्रिकेट नहीं खेल पाए।

आईपीएल 2023 के शुरूआती भाग के लिए वे फिट नहीं थे और मुंबई के खिलाफ हुए मैच में इस सीजन में सिर्फ़ दूसरी बार गेंदबाजी कर रहे थे। अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने तीन ओवरों में 42 रन देकर 1 विकेट लिया था। मोहसिन ने कहा, "मैं एक साल बाद खेल रहा हूं। मैं बीच में चोटिल हो गया, यह मेरे लिए कठिन समय था। आज मुझे लगा कि जिस तरह से मैंने पिछले साल गेंदबाजी की थी, मैंने उसी तरह की गेंदबाजी की है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।"

मोहसिन ने अपने पहले दो ओवरों में 21 रन दिए और नेहाल वढेरा का विकेट भी लिया। उन्हें आखिरी ओवर की जि़म्मेदारी दी गई और उनके सामने टिम डेविड और कैमरून ग्रीन थे। धीमी गेंदों और यॉर्कर के मिश्रण का उपयोग करते हुए मोहसिन ने केवल पांच रन दिए और अपनी टीम को दो महत्वपूर्ण अंक दिलवाने के साथ ही लखनऊ को अंक तालिका में नंबर 3 पर पहुंचा दिया।

मोहसिन ने कहा, "मैं बस वही करने की कोशिश कर रहा था जो मैं नेट प्रैक्टिस में करता हूं। यह मेरी ताकत है। मैंने बस इसका पालन किया। क्रुणाल (पांड्या) भाई भी आए और मुझे बताया कि क्या करना है। मैंने उनसे कहा, 'भैया, मैं वही करूंगा जो मैं अब तक करता आया हूं।' मैं बस अपने आप को शांत रखने की कोशिश कर रहा था और स्कोरकार्ड की ओर नहीं देख रहा था। मैंने बस सोचा था कि मुझे सिर्फ़ छह गेंदें डालनी हैं। मैं रनों को भी नहीं देख रहा था कि उन्हें 10 रन चाहिए या 11 रन। मैं बस ये सोच रहा था कि मुझे छह अच्छी गेंदें डालनी हैं। चूंकि विकेट पर गेंद रुक कर आ रही थी इसलिए मैंने सोचा कि मैं धीमी गेंदें फेंकूंगा। पहली दो गेंदों पर बल्लेबाज बीट हुए। मैं यॉर्कर की कोशिश भी कर रहा था और गेंद थोड़ा रिवर्स स्विंग भी हो रहा था।"

मोहसिन ने कहा कि अहमदाबाद में खराब प्रदर्शन के बावजूद, मुंबई के खिलाफ मैच में चुने जाने के लिए वह एलएसजी टीम प्रबंधन के शुक्रगुजार हैं । उन्होंने कहा, "मैं टीम द्वारा मुझ पर दिखाए गए विश्वास के लिए भी बहुत आभारी हूं। मेरा पिछला मैच अच्छा नहीं था, लेकिन उन्होंने मुझे इस मैच में खिलाया। विशेष रूप से गौतम (गंभीर) सर, विजय (दहिया) सर और बाकी सहयोगी स्टाफ का, जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे खिलाया।"

केएल राहुल के चोटिल होने के बाद लखनऊ की कप्तानी की जि़म्मेदारी संभालने वाले क्रुणाल पांड्या ने कहा कि मोहसिन मानसिक रूप से मजबूत थे। क्रुणाल ने कहा, "मोहसिन एक ऐसे श़ख्स हैं जिनका दिल वाकई में बहुत बड़ा है और अगर इस खेल में आपका दिल बड़ा है, तो आप बहुत आगे तक जाते हैं।" क्रुणाल ने बताया "उसके लिए वाकई में बहुत खुश हूं। उसने पिछले एक साल में कोई क्रिकेट नहीं खेला और वह एक बहुत ही गंभीर सर्जरी से गुजरा। और फिर यहां आकर सीधे इतने ज्यादा दबाव वाली स्थिति में आईपीएल खेलना, यह दिखाता है कि वह मानसिक रूप से कितना मजबूत है।"

लखनऊ और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के 15 अंक हो गए हैं लेकिन लखनऊ नेट रन रेट में चेन्नई से पीछे हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। अगर लखनऊ 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में होने वाले अपने आखिरी में जीत जाती है तो प्लेऑफ में जगह बना लेगी।