scriptयुवराज ने बर्थडे पर मां को बताया था अफेयर के बारे में  | On his birthday Yuvraj told me about Hazel: Shabnam Singh | Patrika News
Uncategorized

युवराज ने बर्थडे पर मां को बताया था अफेयर के बारे में 

क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने बताया कि हेजल कीच से अफेयर के बारे में युवराज ने उन्हें अपने बर्थडे पर बताया था

Yuvraj

Yuvraj

नई दिल्ली। क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके बेटे की सगाई हो गई है। युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से इंडोनेशिया के बाली में सगाई की। सगाई के समारोह में युवराज सिंह और हेजल के परिवार से जुड़े चुनिंदा सदस्य ही मौजूद थे। 

शबनम सिंह ने युवराज सिंह की शादी की तारीख को लेकर कहा कि यह तय नहीं है लेकिन अगले साल तक हो सकती है। एक समाचार चैनल से बातचीत में शबनम सिंह ने कहा कि हेजल बहुत अच्छे स्वभाव की है। वह डाउन-टू-अर्थ है। युवराज ने इस अफेयर के बारे में अपने बर्थडे पर मुझे बताया था। इसके बाद मैं लंदन में हेजल के माता-पिता से मिली। तीन महीने पहले हेजल और युवराज करीब आए थे। इंडोनेशिया के बाली में युवराज ने हेजल को सरप्राइज देते हुए प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहना दी।

युवराज सिंह की जल्द ही शादी होने की खबरें उस वक्त आई थी जब हरभजन सिंह की शादी हुई थी। गौरतलब है कि युवराज सिंह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। युवराज सिंह ने भारत की ओर से आखिरी बार अप्रेल 2014 में टी-20 विश्वकप के फाइनल में खेले थे। युवराज सिंह ने 293 वनडे में 8329 रन बनाए हैं। युवराज ने वनडे में 13 शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। युवराज सिंह क्रिकेट विश्वकप 2011 के हीरो रहे थे। 
 

Home / Uncategorized / युवराज ने बर्थडे पर मां को बताया था अफेयर के बारे में 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो