इस मैच में इंग्लैंड की लिए मुश्किल खड़ी तब हो गई थी, जब टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन और आदिल रशीद चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए थे। इसके अलावा टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी बाहर बैठना पड़ा था। इस स्थिति में मैदान पर एक ऐसा खिलाड़ी उतरा, जो 8 साल पहले यानि कि 2011 में क्रिकेट को अलविदा कह चुका था। जी हां, 4 खिलाड़ियों के बाहर जाने के बाद इंग्लैंड के सहायक कोच और टीम के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड फील्डिंग के मैदान पर उतर गए। 43 साल के कोलिंगवुड ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।