2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुमार संगकारा ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI, केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को किया शामिल

श्रीलंका को अपने अद्भुत कौशल से तमाम मैच जितवाने में अहम योगदान देने वाले दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान Kumar Sangakkara ने अपनी पसंदीदा ऑलटाइम इलेवन का चुनाव किया है। सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी कुमार संगकारा की ऑलटाइम इलेवन में शामिल नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 18 Feb 2022, 11:11 AM IST

Rahul Dravid included in Kumar Sangakkara all time xi

Kumar Sangakkara

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा ने अपने शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया। कुमार संगकारा ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान जो मुकाम हासिल किया शायद ही कोई अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी अपने क्रिकेटिंग करियर में ऐसा कर पाए। कुमार संगकारा ने श्रीलंका के लिए 134 टेस्ट, 404 वनडे और 56 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में 12400 वनडे में 14234 रन और टी-20 में 1382 रन बनाकर इस खिलाड़ी का नाम दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हुआ। कुछ वक्त पहले कुमार संगकारा ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन का चुनाव किया था। कुमार संगकारा ने अपनी टीम में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को चुना था।

महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar कुमार संगकारा की टीम में शामिल नहीं हो पाए ये अपने आप में हैरानी वाली बात रही। राहुल द्रविड़ को कुमार संगकारा ने अपनी टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज चुना। राहुल द्रविड़ का साथ निभाने के लिए कुमार संगकारा ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को चुना। रिकी पोंटिंग ऑलटाइम इलेवन में नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं।

वहीं ब्रायन लारा को कुमार संगकारा ने अपनी टीम में नंबर 3 पर जगह दी है। कुमार संगकारा ने अपनी टीम में 3 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को जगह दी है। चामिंडा वास, मुथैया मुरलीथरन और अरविंद डिसिल्वा कुमार संगकारा की ऑलटाइम इलेवन में शामिल हैं। कुमार संगकारा ने अपनी टीम की कप्तान अरविंद डिसिल्वा को बनाया है।


Kumar Sangakkara All Time XI:
मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), राहुल द्रविड़ (भारत), ब्रायन लारा, रिकी पॉन्टिंग (ऑस्ट्रेलिया), अरविंद डी सिल्वा (कप्तान), जैक कलिस (साउथ अफ्रीका), एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), वसीम अकरम और चमिंडा वास (श्रीलंका)।
यह भी पढ़ें: जैक कैलिस ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI