4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल द्रविड़ हो सकते हैं एनसीए के मुख्य कोच, सीओए चीफ ने दिए संकेत

एनसीए के कोच पद के लिए मंगाया जाएगा आवेदन राहुल द्रविड़ हैं इस पद के लिए पहली पसंद इंडिया-ए और जूनियर टीमों के कोच हैं राहुल द्रविड़
less than 1 minute read
Google source verification
rahul dravid

राहुल द्रविड़ हो सकते हैं एनसीए के मुख्य कोच, सीओए चीफ ने दिए संकेत

नई दिल्ली : इंडिया-ए क्रिकेट टीम और भारतीय जूनियर टीमों के कोच की दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक और जिम्मेदारी दे सकता है। उन्हें बेंगलूरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) का भी मुख्य कोच बनाया जा सकता है। इस बात का संकेत सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गठिक की गई प्रशासकों की समिति (COA) की नई दिल्ली में आयोजित बैठक के बाद दिया गया।

मंगाया आवेदन
बीसीसीआई ने शनिवार को एनसीए के मुख्य कोच के लिए आवेदन मंगाने का निर्णय लिया है। बैठक के बाद एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने जानकारी दी कि एनसीए कोच के लिए पारदर्शी आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। निश्चित रूप से अगर राहुल द्रविड़ इस भूमिका के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाते हैं और आवेदन भरते हैं तो निश्चित रूप से पहली हमारी पसंद होंगे,क्योंकि वह पहले से ही इंडिया ए और जूनियर राष्ट्रीय टीमों के कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

सीओए अध्यक्ष ने दिए संकेत
सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने तकरीबन पांच घंटे तक चली बैठक के बाद कहा कि वह एनसीए कोच के लिए आवेदन मंगाने जा रहे हैं। हम इस पद के लिए राहुल द्रविड़ के नाम पर विचार कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग