27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार के बाद जब रमीज़ ने सरफ़राज़ से कहा ‘पाकिस्तान आराम से जाना’

इस मैच में मुश्फीकुर रहीम (99) और मोहम्मद मिथुन (60) की संघर्षपूर्ण पारियों द्वारा रख गए 240 रनों के लक्ष्य का बांग्लादेश के गेंदबाजों ने सफलता पूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान को 37 रनों से मात देकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। इस हार के साथ पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Sep 2018, 12:33 PM IST

pakistan

हार के बाद जब रमीज़ ने सरफ़राज़ से कहा 'पाकिस्तान आराम से जाना'

नई दिल्ली। एशिया कप 2018 में सुपर 4 मुकाबलों का आखिरी मैच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में मुश्फीकुर रहीम (99) और मोहम्मद मिथुन (60) की संघर्षपूर्ण पारियों द्वारा रख गए 240 रनों के लक्ष्य का बांग्लादेश के गेंदबाजों ने सफलता पूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान को 37 रनों से मात देकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। इस हार के साथ पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गया।

रमीज़ ने चेताया सरफ़राज़ को -
इस टूर्नामेंट के पहले पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन वे अपनी ख्याति के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और अब हारकर बाहर हो गए हैं। मैच के बाद रमीज राजा ने इस बारे में सरफराज से विस्तार से बातचीत की। सरफराज ने मैच के बाद बताया "इस हार के बाद मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं। मेरे हिसाब से एक टीम के तौर पर हम टूर्नामेंट में अच्छा नहीं खेले। हमारा प्रदर्शन खासा खराब रहा। साथ ही कप्तान के तौर पर मेरा भी प्रदर्शन खराब रहा। जाहिर है कि अगर टीम को आगे लेकर जाना था तो मुझे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। यही वजह है कि हम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।" इसी बातचीत के दौरान रमीज़ ने ने सरफराज से कहा, "पाकिस्तान आराम से जाना।" इस पर सरफराज ने हंसते हुए कहा, "अभी तो यहीं हैं, रमीज भाई।"

बुरी तरह हारा पाकिस्तान -
बता दें पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ये पाकिस्तान की एशिया कप में वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के हाथों पहली हार है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में लगातार फ्लॉप रहा और कोई भी मैच ढंग से जीत नहीं पाया। वहीं उसे चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भी दो बार हार का सामना करना पड़ा। शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम आसान से लक्ष्य के सामने पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने इससे पहले 2012 और फिर 2016 में एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को भारत से होगा। पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज पचास के आंकड़े को छू नहीं सका। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफीजुर रहमान ने चार विकेट लिए। मेहेदी हसन मिराज के हिस्से दो विकेट आए। रुबेल हुसैन, महामुदुल्लाह, सौम्य सरकार को एक-एक सफलता मिली।