31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rishabh Pant ही नहीं इन विकेटकीपरों ने भी बनाए हैं एक टेस्ट मैच में 200 से ज्यादा रन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। वह भारत की तरफ से एक मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 4 Jul 2022, 6:10 PM IST

Rishabh Pant

Rishabh Pant

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टेस्ट क्रिकेट में दिन प्रतिदिन कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते ही जा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पांच मैचों के आखिरी टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में उन्होंने 146 रन बनाने के साथ कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं अब दूसरी पारी में उनके बल्ले से 57 रन निकले हैं। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से एक टेस्ट मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि पंत से पहले और किन दो विकेटकीपर बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया था

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 57 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ 203 रन बनाकर वह भारत की तरफ से टेस्ट मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऋषभ पंत से पहले यह कारनामा किन 2 विकेटकीपर बल्लेबाजों ने किया आइए आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें - Rohit Sharma कोविड से उबरने के बाद नेट सेशन में जमकर बहा रहे हैं पसीना, देखें वीडियो

1) Budhi Kunderan 1964

साल 1964 में बुद्धि कुंडेरन (Budhi Kunderan) ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में कुंडेरन ने पहली पारी में 31 चौकों की मदद से 192 रन बनाए थे तो दूसरी पारी में उन्होंने 38 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने कुल 230 रन बनाए थे और वह भारत के पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में 200 से अधिक रन बनाए थे।

2) MS Dhoni 2013

क्रिकेट की दुनिया में फिनिशिंग के बादशाह कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी इस लिस्ट में शामिल है। वह भारत के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज थे जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए थे। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर साल 2013 में यह कारनामा किया था। उन्होंने भारत की पहली पारी में 224 रनों की शानदार पारी खेली थी। धोनी की इस पारी के बदौलत भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से हराने में कामयाब रही थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।