scriptश्रीलंका आज भी खौफ खाती है रोहित शर्मा की इस पारी से | rohit sharma score 264 three years ago | Patrika News
क्रिकेट

श्रीलंका आज भी खौफ खाती है रोहित शर्मा की इस पारी से

रोहित शर्मा ने 264 रनों की पारी में 186 रन चौकों और छक्‍कों से बना डाले थे। अपनी इस ऐतिहासिक पारी में रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे।

Nov 13, 2017 / 01:49 pm

Kuldeep

rohit

नई दिल्ली। भारत और श्रींलका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। क्रिकेट के हर मैच में कुछ नए रिकॉर्ड बनते है और कुछ रिकॉर्ड्स टूट जाते हैं। इसीलिए क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। ऐसा ही कुछ आज से ठीक 3 साल पहले 13 नवंबर 2014 को हुआ। भारतीय टीम में हिटमैन के नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ईडन गर्डन के ऐतिहासिक मैदान पर विश्व क्रिकेट में एक नया इतिहास रचा था। रोहित ने यहां बिस्फोटक अंदाज़ में 264 रन की पारी खेल अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज़ कर लिया जिसे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। आज भी जब ईडन गर्डन का ज़िक्र होता है तो ज़हन में सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का ही आता है।

रोहित शर्मा मात्र 4 रन बना कर आउट हो जाते लेकिन-
इस मैच में रोहित शर्मा मात्र 4 रन बना कर आउट हो जाते लेकिन श्रीलंका के आलराउंडर थिसारा परेरा ने थर्ड मैन पर उनका कैच छोड़ उन्हें जीवनदान दिया। जो श्रीलंका के लिए इतना भारी पड़ा कि आज उसका इतिहास गवाह है। बता दें कि 264 रनों की पारी में 186 रन रोहित ने चौकों और छक्‍कों से ही बना डाले थे। अपनी इस ऐतिहासिक पारी में रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे। रोहित भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर नुवान कुलशेखरा को अपना विकेट दे बैठे। रोहित की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 404 रन बनाए थे। भारतीय टीम के विशाल स्‍कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 251 रन पर ढेर हो गई थी। भारत ने ये मैच 153 रन से जीत लिया था। एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले रोहित भारत के तीसरे खिलाड़ी है, रोहित से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सेहवाग ये कारनामा कर चुके है। रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में दो बार दोहरा शतक लगाया है। रोहित के बाद न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल और वेस्ट इंडीज के क्रिश गेल ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।

 

sachin

सचिन सहवाग को छोड़ा पीछे-
पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन ने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रन बनाए थे। साल 2010 में वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी सचिन ही थे। उनके बाद 2011 में वीरेंदर सहवाग ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली और सचिन को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन रोहित शर्मा 2013 में ऑस्ट्रेलिया और 2014 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों से आगे निकल गए है।

Home / Sports / Cricket News / श्रीलंका आज भी खौफ खाती है रोहित शर्मा की इस पारी से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो