बल्लेबाजी कैटेगरी में इन दिग्गजों को किया गया नॉमिनेट
स्टार स्पोर्ट्स की इस पहल में चार श्रेणियों बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर और कप्तान में से एक महान खिलाड़ी को चुना जाएगा। बल्लेबाजी कैटेगरी की बात करें तो इसमें सचिन तेंदुलकर, स्टीवन स्मिथ, कुमार संगकारा, जैक कैलिस को नॉमिनेट किया गया। वहीं गेंदबाज श्रेणी में मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, डेल स्टेन, ग्लेन मैक्ग्रा को नॉमिनेट किया गया। ऑलराउंडर श्रेणी में जैक कैलिस, बेन स्टोक्स, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, रविचंद्रन अश्विन को नॉमिनेट किया गया। वहीं कप्तानों की श्रेणी में स्टीव वॉ, ग्रीम स्मिथ, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली को नॉमिनेट किया गया है।