3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेंडन मैकुलम ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI, केवल 1 भारतीय को दी जगह

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन टीम का चुनाव किया है। ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। वहीं धोनी भी मैकुलम की टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 2 Mar 2022, 1:05 PM IST

Sachin Tendulkar included in Brendon McCullum All time XI.jpg

Brendon McCullum

महान क्रिकेटर और दिग्गज खिलाड़ियों में से एक ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम इलेवन टीम का चुनाव किया है। न्यूजीलैंड के लिए 101 टेस्ट 260 वनडे और 71 टी-20 मैचों में क्रमश: 6453, 6083 और 2140 रन बनाने वाले इस क्रिकेटर ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन टीम में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। ब्रेंडन मैकुलम की टीम में 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो ब्रेंडन मैकुलम में अपनी टीम में ना के बराबर भारतीय खिलाड़ियों को चुना है। मैकुलम की टीम में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। महान सचिन तेंदुलकर मैकुलम की टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आ रहे
हैं।

सचिन तेंदुलकर का साथ देने के लिए ब्रेंडन मैकुलम ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को चुना है।नंबर 3 पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम शामिल है। वहीं नंबर 4 पर ब्रायन लारा और नंबर 5 पर विव रिचर्डस को शामिल किया है। मैकुलम ने अपनी टीम का कप्तान भी विव रिचर्डस को ही बनाया है।

मैकुलम ने अपनी टीम में 3 तेज गेंदबाज और 1 ऑलराउंडर को शामिल किया है। जैक कैलिस उनकी टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दो तेज गेंदबाजों का चयन उन्होंने अपने देश न्यूजीलैंड से किया है। मैकुलम की टीम में 2 न्यूजीलैंड के खिलाड़ी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने चुनी ऑलटाइम XI


Brendon McCullum All time XI:
क्रिसटोफर हेनरी गेल (वेस्टइंडीज), सचिन रमेश तेंदुलकर (भारत), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), , ब्रायन चार्लस लारा (वेस्टइंडीज), विवयन रिचर्डस (वेस्टइंडीज) जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका), एडम क्रेग गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), टिम साउदी (न्यूजीलैंड), शेन केथ वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), ट्रेंट एलेक्सेनडर बोल्ट (न्यूजीलैंड), मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)।
यह भी पढ़ें: जैक कैलिस ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI