scriptसचिन-कोहली नहीं ये हैं सलमान के चहेते क्रिकेटर, पिता सलीम खान भी करते हैं पसंद | salman khan is a bi fan of MS dhoni revealed in dus ka dum show | Patrika News
क्रिकेट

सचिन-कोहली नहीं ये हैं सलमान के चहेते क्रिकेटर, पिता सलीम खान भी करते हैं पसंद

इस बात का खुलासा सलमान ने अपने नए शो दस का दम में किया है। इतना ही नहीं दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है। धोनी सलमान खान के अच्छे दोस्त भी हैं।

Jun 07, 2018 / 03:16 pm

Siddharth Rai

salman

सचिन-कोहली नहीं ये हैं सलमान के चहेते क्रिकेटर, पिता सलीम खान भी करते हैं पसंद

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान भी क्रिकेट देखते हैं और वे इस क्रिकेटर के दीवाने हैं। सलमान खान और उनके पिता सलीम खान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के काफी बड़े प्रशंसक है। इस बात का खुलासा सलमान ने अपने नए शो दस का दम में किया है। इतना ही नहीं दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है। धोनी सलमान खान के अच्छे दोस्त भी हैं।

धोनी के हैं बहुत बड़े फैन
दस का दम शो के दौरान सलमान ने भारतीय क्रिक्केट कप्तानों के बारे में अपने दर्शकों से एक सवाल पुछा। उन्होंने कहा ” ”कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि कपिल देव, सौरव गांगली और विराट कोहली की तुलना में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी हैं?” इसके बाद सलमान ने दर्शकों को बताया के वे भी धोनी के बहुत बड़े फैन है इतना ही नहीं उनके पिता सलीम खान भी धोनी के फैन है। सलमान ने बताया के उन्हें धोनी का अंदाज़ बहुत पसंद है जिस प्रकार वे मैदान में बेहद शांत रेहत है।

सलमान के पिता भी हैं धोनी के फैन
इसके अलावा सलमान ने कहा, ”मेरे पिता का मानना है कि धोनी भारतीय इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं। शांत दिमान, सकारात्मक ऊर्जा, कोई खराब जश्न नहीं मनाना। वह मैदान पर अपनी साख बरकरार रखते हैं। क्रिकेट जेंटलमैन गेम है और धोनी इसे बरकरार रखते हैं।” सलमान और धोनी अच्छे दोस्त हैं। दिसंबर में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई थी, तब सलमान ने धोनी को अपने घर बुलाया था। इतना ही नहीं विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में भी धोनी सलमान से मिले थे।

रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त
धोनी इन दिनों आराम कर रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ वक़्त बिता रहे हैं वही सलमान खान अपनी ईद पर आने वाली फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में जुटे हए हैं। सलमान स्टारर रेस में बॉबी देओल, अनिल कपूर और जैकलिन फर्नांडीस भी हैं।

Home / Sports / Cricket News / सचिन-कोहली नहीं ये हैं सलमान के चहेते क्रिकेटर, पिता सलीम खान भी करते हैं पसंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो