धवन की बेहतरीन बल्लेबाजी-
भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जिसे अबतक सलामी बल्लेबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया है। शिखर धवन ने अब तक इस मैच में काफी तेजी से बल्लेबाजी की है। धवन ने मात्र 87 गेंदों पर अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। यह शतक धवन के क्रिकेट करियर का दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले धवन ने 85 गेंदों पर शतक बनाया था। लंच ब्रेक पर जाने से पहले धवन ने 91 गेंदों पर 19 चौके और तीन छक्कों की मदद से 104 रन बना लिए है।
पहले सेशन में शतक बनाया-
इस मैच में धवन ने पहले ही सेशन में अपना शतक पूरा कर लिया है। किसी भी टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में अबतक कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं बना सका था। इस मायने में धवन की ये पारी बड़ी यादगार साबित हो चुकी है। बता दें कि किसी टेस्ट के पहले दिन के पहले ही सेशन में शतक बनाने का खास रिकॉर्ड अबतक मात्र पांच बल्लेबाजों के नाम पर ही है।
नाम | देश | साल | स्कोर | बनाम |
विक्टर ट्रम्पर | आस्ट्रेलिया | 1902 | 103* | इंग्लैंड |
सीजी मैकार्टनी | आस्ट्रेलिया | 1926 | 112* | इंग्लैंड |
सर डॉन ब्रैडमैन | आस्ट्रेलिया | 1930 | 105* | इंग्लैंड |
माजिद खान | पाकिस्तान | 1976 | 112* | न्यूजीलैंड |
डेविड वॉर्नर | आस्ट्रेलिया | 2016 | 100* | पाकिस्तान |
शिखर धवन | भारत | 2018 | 104* | अफगानिस्तान |