scriptभारत की इस महिला क्रिकेटर ने कर दिखाया वो जो धोनी और विराट भी न कर सके | Smriti Mandhana becomes 2nd Indian to score fastest 2000 runs in ODIs | Patrika News
क्रिकेट

भारत की इस महिला क्रिकेटर ने कर दिखाया वो जो धोनी और विराट भी न कर सके

ये खास उपलब्धि हासिल करने वाली देश की दूसरी क्रिकेटर बनी स्मृति मंधाना

Nov 07, 2019 / 01:51 pm

Manoj Sharma Sports

smriti_mandhana.jpg

एंटीगा। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंधाना वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाली भारत की दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं। स्मृति ने अपने वनडे करियर के 51 वनडे मैच की 51 पारियों में इस आंकड़े को छुआ।

मंधाना ने विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में इस उपलब्धि को छुआ। उन्होंने शानदार 74 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ पहले विकेट के लिए 141 रन भी जोड़े।

पहले नंबर पर शिखर धवन:

स्मृति मंधाना की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उनका रिकॉर्ड अपनेआप में खास है। उनसे आगे पुरुष क्रिकेटर शिखर धवन ही हैं। धवन ने अपने वनडे करियर की 48 पारियों में 2000 रन के आंकड़े को छू लिया था।

स्मृति मंधाना का वनडे रिकॉर्डः

वनडे क्रिकेट में स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड काफी जबरदस्त है। उन्होंने 51 वनडे मुकाबलों में 43.08 की प्रभावी औसत से 2,025 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम चार शतक और 17 अर्धशतक शामिल है।

Home / Sports / Cricket News / भारत की इस महिला क्रिकेटर ने कर दिखाया वो जो धोनी और विराट भी न कर सके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो