12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओटी के खिड़कियों से हटा जंगल, जल्द नए भवन में शिफ्ट होगा ओटी थियेटर

 खिड़कियों से हटा जंगली घास और अब बनी वहां सफाई

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shubham Baghel

Dec 20, 2015


अनूपपुर। आखिरकार बड़वानी हादसों के बाद ऑपरेशन थियेटरों के नाम्र्स पर बरती जा रही लापरवाही पर पत्रिका द्वारा प्रकाशित खबर पर अब जिला अस्पताल प्रबंधन ने चुस्ती दिखाते हुए ऑपरेशन थियेटर के खिड़कियों पर उगे जंगल झाड़ को साफ करवाते हुए भीतर भी संक्रमणमुक्त व्यवस्थाओं को बनाए रखने ओटी इंचार्ज व डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है। इस निर्देश में पास में बने सुविधाघर की सफाई पर भी ध्यान बनाए रखते हुए सफाई कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं सिविल सर्जन ने जल्द ही वर्तमान ऑपरेशन थियेटर को ट्रामा सेंटर के बने विशेष कक्ष में शिफ्ट करने की बात कही है। सिविल सर्जन के अनुसार वर्तमान में एनएसवी ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिसके कारण तत्काल सम्भव नहीं है। लेकिन जल्द ही ऑपरेशन थियेटर को ट्रामा सेंटर भवन में संचालित करने का आश्वासन दिया है। विदित हो कि पत्रिका ने 15 दिसम्बर 2015 को कई सालों से नहीं हुई ऑपरेशन कक्ष की सफाईÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। जिसमें वर्ष 2008 के बाद से अबतक जिला अस्पताल में सेनशिटिविटी कल्चर नहीं किए जाने सम्बंधी बातों की ओर ध्यान दिलाया था। साथ ही ओटी नाम्र्स के अनुकूल थियेटर के संचालन नहीं होने सम्बंधी जानकारी आमलोगों सहित प्रशासन के कानों तक पहुंचाई थी। जिसके बाद हरकत में आई अस्पताल प्रशासन ने जिला अस्पताल के एसएनसीयू कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, लैब कल्चर, सहित सामान्य वार्ड के ड्रेसिंग रूम की जांच पड़ताल की।

नहीं हमने सभी मुख्य कक्षों से सेनशिटिविटी कल्चर कराकर भोपाल भेज दिया है। साथ ही नए भवन में ऑपरेशन थियेटर को शिफ्ट कराने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल एएनसवी कार्यक्रम को सम्पन्न करा लिया जाए, तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसआर परस्ते, सिविल सर्जन जिला अस्पताल अनूपपुर।