4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women’s Asia Cup 2026: कल होगी भारत-पाकिस्‍तान की महाभिड़ंत, चिर प्रतिद्वंद्वी को डरा सकते हैं टीम इंडिया के आंकड़े

India vs Pakistan: विमेंस एशिया कप 2026 में भारत सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा। इससे पहले दोनों के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड आपको बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 04, 2026

India vs Pakistan, Women's Asia Cup 2026,

पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज को आउट करने का जश्‍न मनाती भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़। (फाइल फोटो सोर्स: IANS )

India vs Pakistan in Women's Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप चरण के अपने दो शुरुआती मैचों में थाईलैंड और हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब ग्रुप चरण में उसका आखिरी मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा। ये महाभिड़ंत शनिवार 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में भारतीय समयानुसार, रात 8.00 बजे से होगी। भारत-पाकिस्‍तान के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें, तो टीम इंडिया दबदबा साफ नजर आता है।

भारत बनाम पाकिस्‍तान महिला T20I आंकड़े

महिला क्रिकेट में भारत और पाकिस्‍तान टी20 रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक इन दोनों का आमना-सामना इस फॉर्मेट में 17 बार हुआ है। इनमें से भारतीय महिला टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं। जबकि पाकिस्‍तान की महिला टीम को सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। इस तरह भारत का पलड़ा काफी भारी है।

भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

तारीखस्थानविजेताजीत का अंतर
14 जून 2026बर्मिंघमभारत महिला64 रन
6 अक्टूबर 2024दुबईभारत महिला6 विकेट
19 जुलाई 2024दांबुलाभारत महिला7 विकेट
12 फरवरी 2023केपटाउनभारत महिला7 विकेट
7 अक्टूबर 2022सिलहटपाकिस्तान महिला13 रन
31 जुलाई 2022बर्मिंघमभारत महिला8 विकेट
11 नवंबर 2018प्रोविडेंसभारत महिला7 विकेट
9 जून 2018कुआलालंपुरभारत महिला7 विकेट
4 दिसंबर 2016बैंकॉकभारत महिला17 रन
29 नवंबर 2016बैंकॉकभारत महिला5 विकेट
19 मार्च 2016दिल्लीपाकिस्तान महिला2 रन
2 अप्रैल 2014सिलहटभारत महिला6 रन
31 अक्टूबर 2012ग्वांगझूभारत महिला18 रन
28 अक्टूबर 2012ग्वांगझूभारत महिला8 विकेट
1 अक्टूबर 2012गालेपाकिस्तान महिला1 रन
8 मई 2010बैसेटेरेभारत महिला9 विकेट
13 जून 2009टॉन्टनभारत महिला5 विकेट

भारतीय महिला टीम ने लगातार पिछले 4 मुकाबले जीते

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्‍तान पर भारत का दबदबा साफ दिखता है। भारतीय महिला टीम ने लगातार पिछले 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिसमें 2026 टी20 विश्व कप का मुकाबला भी शामिल है। उस मुकाबले में भारत ने 64 रन से पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। पाकिस्‍तान ने आखिरी बार भारत को 7 अक्‍टूबर 2022 को सिलहट में 13 रन से हराया था।