आँकड़ों के लिहाज से भी यह मुकाबला बेहद खास रहा। इस मैच में कई रोचक वाक्ये भी हुए और कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
कीरोन पोलार्ड ने जमाई अपने आईपीएल करियर की संयुक्त रूप से चौथी सबसे तेज़ फिफ्टी, देखें आँकड़े
गेंदें | खिलाफ | स्थान | साल |
17 | कोलकाता नाइट राइडर्स | वानखेड़े | 2016 |
20 | सनराइजर्स हैदराबाद | वानखेड़े | 2013 |
21 | चेन्नई सुपर किंग्स | वानखेड़े | 2015 |
22 | किंग्स इलेवन पंजाब | वानखेड़े | 2018 |
22 | किंग्स इलेवन पंजाब | वानखेड़े | 2019 |
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाले बल्लेबाज़ः
कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाले बल्लेबाज़ों में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पोलार्ड ने पंजाब के खिलाफ पारी में कुल 10 सिक्स जमाए। पहले नंबर पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं जिन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए एक पारी में 11 सिक्स जमाए थे।
चेज़ करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आई मुंबई, देखें आँकड़े:
रन | टीम | खिलाफ |
206 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर |
198 | मुंबई इंडियंस | किंग्स इलेवन पंजाब |
196 | गुजरात लायंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स |
195 | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई इंडियंस |
191 | किंग्स इलेवन पंजाब | डेकन चार्जर्स |
आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले मिलर पांचवें खिलाड़ीः
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी डेविड मिलर ने इस मैच में कुल चार कैच पकड़े। इस प्रदर्शन के बाद उनका नाम आईपीएल रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। देखें- एक पारी में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ीः
सचिन तेंदुलकर
जैक कालिस
डेविड वार्नर
राहुल तेवटिया
डेविड मिलर
सर्वाधिक बार मैच की अंतिम गेंद पर जीत हासिल करने वाले टीम बनी मुंबई इंडियंसः
मुंबई इंडियंस ने इस मैच में अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। इस जीत के बाद मुंबई के नाम अंतिम गेंद पर सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मुंबई ने आईपीएल में पांच बार अंतिम गेंद पर जीत हासिल की है। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों का नाम है जिन्होंने 4-4 बार यह कारनामा अंजाम दिया है।
आईपीएल में चेज़ करते हुए अंतिम दस ओवर में सबसे ज्यादा रन मुंबई इंडियंस के नामः
मुंबई इंडियंस ने इस मैच में अंतिम दस ओवरों में 133 रन ठोके यह आईपीएल में एक रिकॉर्ड है। देखें- मुंबई के बाद कौन-कौनः
रन | टीम | खिलाफ | स्थान | साल |
133 | मुंबई इंडियंस | किंग्स इलेवन पंजाब | मुंबई | 2019 |
126 | किंग्स इलेवन पंजाब | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | मोहाली | 2013 |
124 | किंग्स इलेवन पंजाब | राजस्थान रॉयल्स | शारजाह | 2014 |
124 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | बेंगलुरु | 2018 |
कप्तानी के पहले मैच में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने पोलार्डः देखें- आँकड़े
रन | खिलाड़ी | टीम | खिलाफ | स्थान | साल |
93* | श्रेयस अय्यर | दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली | 2018 |
83 | कीरोन पोलार्ड | मुंबई इंडियंस | किंग्स इलेवन पंजाब | मुंबई | 2019 |
64 | एरॉन फिंच | सहारा पुणे वारियर्स | किंग्स इलेवन पंजाब | मोहाली | 2013 |
55 | मुरली विजय | किंग्स इलेवन पंजाब | गुजरात लायंस | राजकोट | 2016 |
54 | एडम गिलक्रिस्ट | डेक्कन चार्जर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | 2008 |
केएल राहुल के नाम अजब संयोगः
केएल राहुल के लिए पिछली पांच में से चार पारियां बेहद खास रही है। विशेष बात ये है कि मुंबई के खिलाफ भी उनकी पिछली पांच पारियां समान रूप की रही। देखें- रोचक आँकड़ेः
केएल राहुल की पिछली पांच आईपीएल पारियांः
71*, 15, 55, 71*, 100*
केएल राहुल की पिछली पांच पारियां मुंबई इंडियंस के खिलाफः
68*, 24, 94, 71*, 100*
टी-20 इंटरनेशनल और आईपीएल में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने राहुलः
Kings XI Punjab के बल्लेबाज़ केएल राहुल टी-20 इंटरनेशनल और आईपीएल में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। राहुल से पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा और सुरेश रैना भी हासिल कर चुके हैं।
केएल राहुल ने आईपीएल सीज़न-12 का चौथा शतक जमायाः
केएल राहुल ने आईपीएल सीज़न-12 का चौथा शतक जमाया है। राहुल से पूर्व इस सीज़न में शतक जमाने वाले बल्लेबाज़ ये हैं-
रन | खिलाड़ी | टीम | खिलाफ | स्थान |
102* | संजू सैमसन | राजस्थान रॉयल्स | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद |
114 | जॉनी बियरस्टो | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | हैदराबाद |
100* | डेविड वार्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | हैदराबाद |
100* | केएल राहुल | किंग्स इलेवन पंजाब | मुंबई इंडियंस | मुंबई |
आईपीएल सीज़न-12 में सर्वाधिक छक्कों के मामले में दूसरे नंबर पर आए गेलः
क्रिस गेल आईपीएल सीज़न-12 में सर्वाधिक छक्कों के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। गेल अब तक इस सीज़न में कुल 18 छक्के जमा चुके हैं। इस सूची में पहले नंबर पर Kolkala Knight Riders के अांद्रे रसेल हैं।
कीरोन पोलार्ड ने पहली बार किसी आईपीएल मैच में की कप्तानीः
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड ने पहली बार किसी आईपीएल मैच में कप्तानी की। हालांकि इससे पहले वे मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी कर चुके हैं। चैम्पियंस लीग में उन्होंने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी।
आईपीएल में किसी एक टीम के लिए लगातार मैदान में उतरने वाले खिलाड़ीः
इस मैच में रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे। इसके साथ ही उनका मुंबई इंडियंस के लिए लगातार खेलने का क्रम टूट गया। रोहित ने मुंबई के लिए लगातार 133 मैच खेले और उसके बाद उनका यह क्रम टूट गया।
आईपीएल इतिहास में केवल दूसरी बार मैच से हटे रोहितः
रोहित शर्मा के आईपीएल करियर में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है जब उन्हें किसी आईपीएल से हटना पड़ा या वे नहीं खेल सके। रोहित पिछली बार साल 2011 में टीम से बाहर रहे थे।
आँकड़े- किसी एक टीम के लिए लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ीः
मैच | खिलाड़ी | टीम | समय |
134 | सुरेश रैना | चेन्नई सुपर किंग्स | 2008-2018 |
133 | रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस | 2011-2019 |
129 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 2008-2016 |
119 | महेंद्र सिंह धोनी | चेन्नई सुपर किंग्स | 2010-2019* |
108 | गौतम गंभीर | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2011-2017 |
बचपन के कोच के बेटे ने किया रोहित को रिप्लेसः
दिनेश लाड रोहित शर्मा के बचपन के कोच रहे हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में दिनेश लाड के बेटे सिद्धेश लाड ने रोहित को रिप्लेस कर एकादश में जगह बनाई।
संक्षिप्त स्कोरः
टॉसः मुंबई इंडियंन जीता, पहले गेंदबाज़ी का फैसला
किंग्स इलेवन पंजाबः 197/4, 20 ओवर
केएल राहुल- 100 (64), क्रिस गेल 63 (36)
गेंदबाज़ी (मुंबई इंडियंस):
हार्दिक पांड्या= दो विकटे, जेसन और बुमराह= 1-1 विकेट
मुंबई इंडियंसः 198/7, 20 ओवर
कीरोन पोलार्ड 83 (31), क्विंटन डी कॉक 24 (23)
गेंदबाज़ी (किंग्स इलेवन पंजाब):
मोहम्मद शमी= 3 विकेट, अंकित, आर. अश्विन और कुरेन 1-1 विकेट
परिणामः मुंबई इंडियंस तीन विकेट से जीता।
मैन ऑफ द मैचः कीरोन पोलार्ड
खेल समाचार (Sports News)से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस के हर अपडेट. IPL 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE IPL 2019 Match Score अपडेट तथा IPL Match Schedule के लिए Download करें patrika Hindi News App.