
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टेस्ट मैच और 7 टी20 मैच खेल चुके धाकड़ ऑलराउंडर स्टीव ओकीफे ( Steve O'Keefe ) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इंटरनशेनल टीम से ओकीफे लंबे समय से बाहर हैं। 2017 में उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
सालाना कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने की वजह से लिया संन्यास
स्टीव ओकीफे ने अब घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कहा दिया है। इसकी पीछे की वजह चौंकाने वाली है। दरअसल, स्टीव ओ'कीफे को घरेलू टीम न्यू साउथ वेल्स से सालाना कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था। इसी की वजह से इस स्पिनर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, बाकी टूर्नामेंट में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।
ये मेरा सौभाग्या है कि मैं अपने देश के लिए खेल- स्टीव ओकीफे
अपने संन्यास की जानकारी देते हुए स्टीव ओ'कीफे ने कहा, "सालाना कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने की वजह से मैं निराश हूं, लेकिन मैं इस निर्णय का सम्मान करता हूं और इसे स्वीकार करता हूं। इसलिए, मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।" स्टीव ओ'कीफे ने आगे कहा है, "यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है कि मैंने देश के लिए खेला और राज्य की टीम का नेतृत्व किया, लेकिन इन सब के ऊपर मुझे सबसे ज्यादा गर्व इस बात का है कि मैं अब तक मिले सबसे अच्छे ब्लॉक्स में से कुछ के साथ खेला हूं। जब मैं अपने क्रिकेट खेलने के समय के बारे में सोचता हूं, तो वही होता है जो मुझे सबसे ज्यादा याद होगा।"
बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे ओकीफे
जानकारी के मुताबिक, स्टीव ओ'कीफे ने न्यू साउथ वेल्स से सालाना अनुबंध नहीं मिलने से निराश थे। घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद फिलहाल वो सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 301 विकेट ले चुके हैं स्टीव ओकीफे
आपको बता दें कि स्टीव ओकीफे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24.66 की औसत से 301 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 13 बार वे फाइव-विकेट हॉल भी निकाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 9 टेस्ट मैच और 7टी20 मैच खेले हैं।
Updated on:
5 Apr 2020, 10:38 AM IST
Published on:
5 Apr 2020, 10:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.