दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 267 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.1 ओवर में 199 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। मैकगर्क ने मात्र 18 गेंद पर पांच चौके और सात सिक्स की मदद से 65 रन ठोके। यह आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक था।
मैकगर्क का साथ अभिषेक पोरेल ने दिया। पोरेल ने 22 गेंदों पर 42 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक सिक्स लगाया। दोनों ने 30 गेंद पर 84 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंद पर 44 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाज टी नटराजन ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा मयंक मारकंडे और नीतीश रेड्डी ने दो -दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार और वॉशिंग्टन वॉशिंगटन ने एक – एक विकेट लिया।
इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स के रन रेट को बड़ा झटका लगा है। टीम ने अबतक खेले गए 8 मुक़ाबले में मात्र तीन जीते हैं और छह अंक के साथ 7वे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए थे। टीम के लिए ट्रेविस हेड ने एक बार फिर ताबड़तोड़ शुरुआत की और मात्र 32 गेंद पर 11 चौके और छह सिक्स की मदद से 89 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने मात्र 12 गेंद पर छह सिक्स और दो चौके की मदद से 46 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 38 गेंद पर 131 रनों की साझेदारी की।
इन दोनों के अलावा नीतीश रेड्डी ने 27 गेंद पर दो चौके और दो सिक्स की मदद से 27 और शाहबाज अहमद ने 29 गेंदों पर दो चौके और पांच सिक्स के सहारे 59 रन का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 55 रन देकर चार विकेट लिए।