30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ चोटिल

टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अगले मैच से पहले पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ गई है। क्या है इसका कारण? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 2 Nov 2022, 12:39 PM IST

fakhar_zaman_injured.jpg

Fakhar Zaman

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में अपने शुरुआती दो मैच हारकर पाकिस्तान (Pakistan) की स्थिति पहले से ही कमज़ोर है। टीम के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) भी आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे है। इसी बीच पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज़ फखर ज़मां (Fakhar Zaman) चोटिल हो गए है। नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में फखर ज़मां को चोट लग गई थी। अब रिपोर्ट आई है कि यह चोट हल्की नहीं है। इससे पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


अगले मैच से हुए बाहर

पाकिस्तान का अगला मैच कल 3 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ है। फखर ज़मां चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गए है। पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए यह मैच जीतना बहुत ज़रूरी है। वहीँ दक्षिण अफ्रीका इस समय सुपर-12 में अपने ग्रुप पर पहले स्थान पर है। ऐसे में फखर ज़मां के मैच से पहले चोटिल होकर टीम से बाहर होने के कारण पाकिस्तान की राह काफी कठिन हो गई है।


यह भी पढ़ें- IND vs BAN: मैच से पहले आई राहत देने वाली खबर, मौसम हो सकता है मेहरबान