टॉस जीतकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी
बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया, सलामी बल्लेबाज अनामुल हक जीरो रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए शतकवीर तमीम इकबाल और हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन के बीच 207 रनों की साझेदारी हुई। शाकिब शतक से तीन रन से चूक गए। दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिला दी थी। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने 11 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। तमीम अपना 10वां शतक लगाकर 130 रनों पर नाबाद रहे। बांग्लादेश ने आखिरी के दो ओवरों में 43 रन बटोरकर स्कोर 4 विकेट के नुक्सान पर 279 तक पहुंचाया। इंडीज के लिए देवेंद्र बिशू ने 2 और कप्तान जेसन होल्डर और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट झटके।