31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड के इस कमजोर बल्लेबाजी क्रम से भारत को हराना कठिन : वॉन

वॉन ने कहा, ‘इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम कमजोर है। जोस बटलर, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स वापस आएं तो टीम में सुधार हो सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 26 Jun 2021, 11:33 PM IST

michael_vaughan.jpg

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) का कहना है कि इंग्लैंड के ऐसे कमजोर बल्लेबाजी क्रम के साथ भारत (Indian Team) को अगस्त-सितंबर में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हराना कठिन होगा। भारत और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी जहां कीवी टीम ने इंग्लिश टीम (Englan Team) को 1-0 से हराया था।

यह भी पढ़ें:—कोहली की बल्लेबाजी पर उठे सवाल तो गायकवाड़ और खोड़ा ने किया बचाव

इंग्लैंड की टीम में परिवर्तन जरूरी
वॉन ने कहा, ‘इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम कमजोर है। जोस बटलर, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स वापस आएं तो टीम में सुधार हो सकता है। लेकिन इस बल्लेबाजी क्रम को बदले बिना और यह समझे बिना कि अच्छे गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर कैसे खड़ा करना है, मुझे नहीं लगता कि यह टिक सकेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बल्लेबाजी क्रम के साथ भारत को हराना कठिन होगा। मैं इसे तब तक नहीं समझ सकता जब तक इंग्लैंड एक या दो परिवर्तन ना करे।’

यह भी पढ़ें:—श्रीलंका दौरे से पहले फुटबॉल गेम में एक-दूसरे भिड़े धवन और भुवनेश्वर, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

'डेविड मलान को नंबर-3 पर खेलना चाहिए'
वॉन ने साथ ही कहा कि इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज में हराना भी मुश्किल होगा। वॉन ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज को देखते हुए कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि डेविड मलान नंबर-3 पर खेलें। हालांकि वह इतने प्रसिद्ध नहीं है लेकिन अगर वह स्कोर करने लगे तो बड़ा फायदा पहुंचा सकते हैं। उनके पास अनुभव भी है और वह पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में खेले थे।’

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल