1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय हजारे ट्रॉफी: 40 साल के वसीम जाफर को मिली विदर्भ टीम में जगह, खिलाड़ियों ने खड़े किए सवाल

विजय हजारे ट्रॉफी भारत का घरेलु ODI टूर्नामेंट है, 2018 के सत्र में कुल 38 टीमें इसमें हिस्सा लेती नजर आएंगी। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई और बड़ोदा के बीच 19 सितम्बर को अलूर में खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 14 Sep 2018, 11:07 AM IST

नई दिल्ली।विजय हजारे ट्रॉफी 2018 के लिए इस बार की रणजी विजेता विदर्भ ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम देखकर कर हर किसी को हैरानी है और कई खिलाड़ियों में बोर्ड को लेकर नाराजगी भी है। इसकी मात्र एक वजह वासीम जाफर हैं, जाफर की उम्र 40 के पार हो चुकी है और खिलाड़ियों में उनको तवज्जो दिए जाने को लेकर निराशा है। विजय हजारे ट्रॉफी भारत का घरेलु ODI टूर्नामेंट है, 2018 के सत्र में कुल 38 टीमें इसमें हिस्सा लेती नजर आएंगी। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई और बड़ोदा के बीच 19 सितम्बर को अलूर में खेला जाएगा।


जाफर को इस कारण मिली टीम में जगह-
मूलतः मुंबई के खिलाड़ी वसीम जाफर इस साल रणजी ट्रॉफी में विदर्भ से खेल रहे थे। अब उनको ODI टूर्नामेंट में टीम में जगह मिलने से खिलाड़ियों में निराशा है। छोटे प्रारूपों को युवाओं का खेल समझा जाता है लेकिन विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों ने बताया है कि जाफर को टीम में युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि अगर आप टीम देखेंगे तो पाएंगे की इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी युवा हैं। उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद होगा। हमने पहले भी देखा है कि उन्होंने कैसे हमारे बल्लेबाजों की मदद की थी। उनका टीम से जुड़ना काफी फायदेमंद होगा।"


लोकल खिलाड़ी नाराज-
जाफर ने अपने पिछला लिस्ट ए(ODI) मैच लगभग 4 साल पहले खेला था। वह 2015 में विदर्भ से जुड़े थे और वह तबसे किसी भी ODI और T20 टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। विदर्भ का प्रदर्शन जाफर के बिना भी अच्छा ही रहा है। पिछले 6 सालों में टीम ODI टूर्नामेंट के नॉक-आउट मुकाबलों में चार बार पहुंचने में कामयाब रही है। लोकल खिलाड़ियों का कहना है कि उनको उम्र का हवाला देकर टीम में शामिल नहीं किया जाता है लेकिन बाहर से आए हुए खिलाड़ियों को हमेशा तवज्जो दी जाती है।


विदर्भ कि टीम-
टीम में बहुत बदलाव नहीं किए गए हैं। फैज फजल कि कप्तानी में टीम के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं- गणेश सतीश, अपूर्व वानखेड़े, रवि जांगीड़, श्रीकांत वाघ, अक्षय वखारे और जितेश शर्मा। टीम में कई युवा खिलाड़ी भी हैं जैसे- संजय रामास्वामी, अथर्व तायड़े, मोहित काले, यश ठाकुर और आदित्य ठाकरे।
टीम: फैज फजल(कप्तान), संजय रामास्वामी, गणेश सतीश, अपूर्व वानखेड़े, अथर्व तायड़े, अक्षय वाडकर, जितेश शर्मा, मोहित काले, रवि जांगीड़, अक्षय कर्णेवर, अक्षय वखारे, रजनीश गुरबानी, श्रीकांत वाघ, यश ठाकुर, आदित्य ठाकरे और वसीम जाफर।