scriptसचिन के बेटे अर्जुन की बाउंसर ने कोहली को झुकाया, धोनी ने लगाया लंबा सिक्स | Virat Kohli Faces Sachin Tendulkars Son Arjun At Nets | Patrika News
क्रिकेट

सचिन के बेटे अर्जुन की बाउंसर ने कोहली को झुकाया, धोनी ने लगाया लंबा सिक्स

मुबंई की वानखड़े स्टेडियम में सचिन के बेटे अर्जुन ने भारतीय बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी की।

नई दिल्लीOct 21, 2017 / 09:58 am

Prabhanshu Ranjan

gsdg
नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया की अगली भिड़ंत न्यूजीलैंड की टीम से होनी है। तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए दोनों टीमें जमकर पसीना बहा रही है। सीरीज का पहला मैच रविवार को मुबंई में खेला जाना है। मैच से पहले की नेट प्रैक्टिस में दोनों टीमों ने शुक्रवार को वानखड़े स्टेडियम में कड़ा अभ्यास किया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के साथ महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुल तेंडुलकर ने भी गेंदबाजी की। अर्जुन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों के सामने गेंदबाजी की। बता दें कि इसी मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड को सीरीज का पहला मैच खेलना है।
https://twitter.com/hashtag/INDvNZ?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

अर्जुन की बाउंसर ने कोहली को झुकाया
नेट प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज अर्जुन की एक गेंद पर कोहली को झुकना पड़ा। अर्जुन की फेंकी गई यह गेंद बाउंसर थी। जिसे कोहली ने पूरा सम्मान देते दिया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी मौजूद रहे। दोनों ने अर्जुन की गेंदबाजी को बारीकी से देखा।

 

https://twitter.com/msdhoni?ref_src=twsrc%5Etfw

धोनी ने लगाया लंबा सिक्स
नेट प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की। धोनी ने कई खूबसूरत शॉट भी लगाए। धोनी की बल्लेबाजी की एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर साइट पर अपलोड किया है। जिसमें धोनी लंबा सिक्स लगाते दिख रहे है। हालांकि तब धोनी के सामने अर्जुन नहीं बल्कि कोई और नेट बॉलर गेंदबाजी नहीं कर रहा था।

मुबंई अंडर 19 की टीम में है अर्जुन
सचिन के बेटे अर्जुन का चयन मुबंई की अंडर 19 टीम में हो चुका है। अर्जुन एक तेज गेंदबाज है। अर्जुन बड़ोदा में हुए जेवाईलेलेऑल इंडिया अंडर 19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपनी गेंदबाजी को लेकर अर्जुन तब चर्चा में आए थें जब उनकी एक पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो चोटिल हो गए थे।

Home / Sports / Cricket News / सचिन के बेटे अर्जुन की बाउंसर ने कोहली को झुकाया, धोनी ने लगाया लंबा सिक्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो