
virat kohli: photo patrika
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फ्रेंचाइजी के साथ अपने शुरुआती दिनों के अनुभव के बारे में खुलकर बातचीत की है। विराट कोहली (Virat Kohli) को आईपीएल नीलामी 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था और तब से वो आईपीएल के इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 15 सीजन केवल 1 फ्रेंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व किया है। विराट कोहली जब आरसीबी की टीम में शामिल हुए थे तब वो अंडर -19 विश्व कप खिताब जीत कर आ रहे थे। हालांकि, पहले सीजन में उन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया।विराट कोहली ने आरसीबी के लिए पहले सीजन में 15 की औसत और 105 के खराब स्ट्राइक रेट से केवल 165 रन बनाए थे। आईपीएल सीजन 1 में आरसीबी सातवें स्थान पर रही थी। इस बीच उसी सीजन के दौरान का एक किस्सा विराट कोहली ने शेयर किया है। विराट कोहली ने ओमनी वैन से हवाई अड्डे तक अपनी यात्रा का एक मजेदार किस्सा सुनाया है।
आरसीबी पॉडकास्ट पर बोलते हुए विराट कोहली ने कहा, 'सीज़न के बाद, क्योंकि मैं एक अंडर -19 का खिलाड़ी था, मुझे ओमनी वैन में हवाई अड्डे पर भेजा गया था। बाकी सभी खिलाड़ियों को जाने के लिए अच्छी कार मिली थी, केवल मैं ही बचा था, और उन्होंने शायद कहा होगा कि बस उसे कुछ भी दे दो और एयरपोर्ट ले आओ।'
विराट कोहली ने आगे कहा, 'वो एक अच्छी कार नहीं थी, मुझे ऐसा कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन मुझे खुशी होती अगर मुझे एक ठीक-ठाक कार ही मिल जाती जो टूटी नहीं होती। एक ऐसी कार जिसके माध्यम से मैं कम से सड़क देख सकता और मजे उठा सकता। जो कार मुझे मिली थी वो अपने अंतिम पड़ाव पर थी।'
यह भी पढ़ें: विराट कोहली का छलका दर्द, 6 साल बाद भी है इस बात का दुख
बता दें कि पहले आईपीएल के पहले सीज़न में विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस जैसे बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण बड़े पैमाने पर नंबर 5 पर बल्लेबाजी की थी। हालांकि, बाद में जब उन्हें टॉप ऑर्डर में प्रमोट किया गया तब उन्होंने टीम के लिए एक से बढ़कर एक पारी खेली थी। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें: क्या विराट कोहली में बहुत ज्यादा घमंड है?
Updated on:
11 Jul 2025, 7:00 PM IST
Published on:
9 Feb 2022, 12:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.