scriptधोनी नहीं ये थे भारतीय टीम के पहले टी20 कप्तान, उस मैच में ऐसी थी टीम इंडिया | Virender Sehwag 1st Indian T20 captain not MS dhoni | Patrika News
क्रिकेट

धोनी नहीं ये थे भारतीय टीम के पहले टी20 कप्तान, उस मैच में ऐसी थी टीम इंडिया

1 दिसंबर, 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबला खेला था। यह मैच जोहानिसबर्ग में खेला गया था। जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था।

नई दिल्लीMay 18, 2022 / 12:54 pm

Siddharth Rai

dines.png

भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला था। यह टूर्नामेंट जीतकर भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना था। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के पहले टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं थे। भारत की पहली टी20 टीम में धोनी बतौर विकेटकीपर शामिल थे। लेकिन उस टीम की कप्तानी सलामी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने की थी।
1 दिसंबर, 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबला खेला था। यह मैच जोहानिसबर्ग में खेला गया था। जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था। दिलचस्प बात यह है कि इस मैच में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बावजूद सहवाग को आगे कभी कप्तानी करने का मौका नहीं मिला। हालांकि आईपीएल में सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स (जो अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी नाती है) की कप्तानी की थी।
17 साल पहले हुए इस मैच से अब तक टीम इंडिया पूरी तरह बदल चुकी है। इस टीम में सचिन तेंडुलकर भी थे। यहीं सचिन के करियर का एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच भी रहा। इस टीम में दिनेश मोंगिया, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, इरफान पठान, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, अजित अगरकर और एस. श्रीसंत शामिल थे।
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन श्रीसंत की तेज़ तर्रार गेंदबाजी के सामने अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये। डाकसिन अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 126 रन बनाए। टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाज जस्टिन कैंप ने 25 गेंद पर 22 और ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल ने 18 गेंद पर 27 रन बनाए। श्रीसंत ने 4, पठान ने 3 और ज़हीर और तेंदुलकर ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा दिनेश मोंगिया ने 38 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान सहवाग ने 34 और दिनेश कार्तिक ने 31 रन बनाए थे। अफ्रीका के लिए शार्ल लांगेवेल्ड्ट ने दो और रॉबिन पीटरसन ने एक विकेट लिया था। बता दें इन मैच में भारत के लिए खेलने वाले ज़्यादातर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में भी खेले थे और भारत को चैम्पियन बनाया था।

Home / Sports / Cricket News / धोनी नहीं ये थे भारतीय टीम के पहले टी20 कप्तान, उस मैच में ऐसी थी टीम इंडिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो