scriptसहवाग की भविष्यवाणी: इस तारीख को पैदा होने वाला होगा भारत का कप्तान | virendra sehwag tweet next captain will be born on 9 july | Patrika News
क्रिकेट

सहवाग की भविष्यवाणी: इस तारीख को पैदा होने वाला होगा भारत का कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट के लिए खासे सुर्खियों में रहते है। आज उनका एक और मजेदार ट्वीट खबरों में हैं।

Jul 09, 2018 / 07:23 pm

Prabhanshu Ranjan

viru

वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी: इस तारीख को पैदा होने वाला होगा भारत का कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट के लिए खासे सुर्खियों में रहते है। आज उनका एक और मजेदार ट्वीट खबरों में हैं। सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर भविष्यवाणी करते हुए लिखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम का अगला कप्तान 9 जुलाई को जन्म लेने वाला कोई शख्स होगा।
सहवाग ने ऐसा क्यों कहा-

बताते चले कि इस सप्ताह में भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज कप्तानों ने अपना जन्मदिन मनाया है। सात जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी ने जबकि आठ जुलाई को सौरव गांगुली ने अपना जन्मदिन मनाया था। कल (10 जुलाई) को सुनील गवास्कर का जन्मदिन हैं। ऐसे में सहवाग ने लिखा कि जिसमें लिखा, 7 जुलाई एसएस धोनी बर्थडे, 8 जुलाई सौरव गांगुली बर्थडे, 9 जुलाई ?, 10 जुलाई सुनील गावस्कर बर्थडे। 9 जुलाई को कोई मिसिंग है. इस दिन जन्म लेने वाला भारत का फ्यूचर कप्तान और आइकन बनेगा। हम उसका जन्मदिन मनाएंगे।
https://twitter.com/hashtag/JulyMePaidaHoJaaoCaptainBanJaao?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

लोगों ने जमकर किया लाइक-

सहवाग के इस ट्वीट को करने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइक की बाढ़ से आ गई। लोगों ने सहवाग के इस ट्वीट पर कई रिट्वीट किए। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है। जब सहवाग अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इससे पहले उन्होंने एमएस धोनी को अपने ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा था, ओम फिनिशाय नमः हैप्पी बर्थडे धोनी. इसके अगले सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई देते हुए सहवाग ने चार फोटो शेयर की थी। इसके साथ चार कैप्शन भी लिखे थे।

सुनील गवास्कर 69 साल के-

मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे सुनील गवास्कर 69 साल के हो जाएगे। लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान रहे सुनील गवास्कर ने भारतीय क्रिकेट टीम को नई पहचान दिलाई। वो अपने समय के काफी सफल बल्लेबाज रहे हैं। अब देखना है कि सहवाग की इस भविष्यवाणी के बाद क्या सचमुच में 9 जुलाई को जन्म लेने वाला कोई क्रिकेटर भारत की कप्तान बनता है या नहीं।

Home / Sports / Cricket News / सहवाग की भविष्यवाणी: इस तारीख को पैदा होने वाला होगा भारत का कप्तान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो