क्रिकेट

क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने गाई श्रीराम स्तुति, वीडियो देखकर लोगों ने की तारीफ

दो मिनट से अधिक के इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में वेंकटेश प्रसाद गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखित श्रीराम स्तुति गाते नजर रहे हैं।

Jun 03, 2021 / 12:43 pm

Mahendra Yadav

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वेंकटेश का यह वीडियो वायरल हो रहा है। दो मिनट से अधिक के इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में वेंकटेश प्रसाद गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखित श्रीराम स्तुति गाते नजर रहे हैं। साथ ही उन्होंने इसका अर्थ भी बताया। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले वेंकटेश का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वेंकटेश ने भारत की ओर से 194 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने 292 विकेट लिए हैं।
वेंकटेश ने किया ट्वीट
वेंकटेश प्रसाद ने वीडियो शेयर करते हु ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘श्रीराम स्तुति 16वीं शताब्दी में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखित एक आरती है। यह भगवान राम के लिए एक सुंदर आह्वान है। कुछ श्लोकों को अर्थ के साथ साझाने की कोशिश कर रहा हूं।’ वीडियो में वेंकटेश ने दो श्लोक भी गाए और उनका अर्थ भी समझाया। साथ ही उन्होंने बताया कि इसे लता मंगेशकर ने भी अच्छे तरीके से गाया है। उन्होंने पहला श्लोक गाया,’श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन, हरण भवभय दारुणं, नव कंज लोचन कंज मुख, कर कंज पद कंजारुणं।’ उन्होंने इस श्लोक का अर्थ बताते हुए लिखा कि ‘हे मेरे मन कृपा करने वाले भगवान राम को याद करो, जो सभी भयों को दूर करते हैं। जिनकी आंख नए विकसित कमल के समान हैं, उनका मुंह, उनके हाथ और उनका पैर भी कमल की तरह गुलाबी है।’
यह भी पढ़ें— क्रिकेट के कौन से नियम में लिखा है कि 30 की उम्र के बाद टीम में चयन नहीं हो सकता: शेल्डन जैक्सन

https://twitter.com/venkateshprasad/status/1400091008432365568?ref_src=twsrc%5Etfw
दूसरा श्लोक
इसके बाद वेंकटेश प्रसाद ने श्रीराम स्तुति का दूसरा श्लोक गाकर सुनाया,’ कन्दर्प अगणित अमित छवि, नव नील नीरद सुन्दरं, पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि, नोमि जनक सुतावरं।’ वेंकटेश ने लोगों को इस श्लोक का अर्थ भी समझाया। उन्होंने कहा,’भगवान राम की सुदंरता असंख्य कामदेव से बढ़कर है। कामदेव प्रेम के देवता हैं। उनका रंग हल्के नीले बादल के समान है। उनके पीले वस्त्र बिजली के समान चमकते हैं। ऐसे गुणी जानकी पति श्रीराम को मैं नमस्कार करता हूं।’ वीडियो के अंत में उन्होंने एक बार फिर राम स्तुति गाते हुए सभी के सुरक्षित रहने की बात कही।

Home / Sports / Cricket News / क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने गाई श्रीराम स्तुति, वीडियो देखकर लोगों ने की तारीफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.